विज्ञापन
This Article is From May 25, 2017

वैज्ञानिक का दावा ये हाथी बोलता है इंसानों की भाषा, आप भी देखें Video

ये हाथी इस समय दक्षिण कोरिया के जू में है. इस पर कई सालों से वैज्ञानिक काम कर रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह हाथी अपनी सूंड को मुंह में दबाकर इंसानों की भाषा में इस्तेमाल होने वाले कुछ शब्द बोलता है.

वैज्ञानिक का दावा ये हाथी बोलता है इंसानों की भाषा, आप भी देखें Video
नई दिल्ली: एक हाथी के बारे में दावा किया गया है कि वह इंसानों की भाषा में इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ शब्द बोल सकता है. इस एशियाई हाथी के बारे में कही जा रही ये बातें अजीब लगती हैं और विश्वास करने लायक नहीं है लेकिन यह दावा एक वैज्ञानिक की ओर से किया जा रहा है. ये हाथी इस समय दक्षिण कोरिया के जू में है. इस पर कई सालों से वैज्ञानिक काम कर रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह हाथी अपनी सूंड को मुंह में दबाकर इंसानों की भाषा में इस्तेमाल होने वाले कुछ शब्द बोलता है. ये अभी हैलो, गुड और नो जैसे अंग्रेजी के शब्द आसानी से बोल लेता है. 

आप वीडियो में भी देख सकते हैं कि कैसे एक शख्स कुछ बोलता है और वह उसे सुनकर वैसी निकालता है. जब से यह वीडियो सोशल मीडिया में डाला गया है इसको लाखों लोग देख चुके हैं. यह हाथी जब इंसानी भाषा बोलने की कोशिश करता है तो वह अपने सूंड का इस्तेमाल करता है.

हालांकि कई जीव वैज्ञानिक इस पर अध्ययन कर रहे हैं लेकिन वह भी कुछ भी साफ कह पाने की स्थिति में नही हैं. फिलहाल आप इस वीडियो को देखिए और तय करिए कि क्या वास्तव में इसको लेकर किया जा रहा दावा सच है.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elephant, Elephant Speaking, Asian Elephant, Elephant Behaviour, Biologist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com