विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2021

खड़े-खड़े सो गया हाथी का बच्चा, अचानक गिरा फिर हुआ कुछ ऐसा, लोग बोले- रात को सोए नहीं क्या ? - देखें मजेदार Video

यह वीडियो एक हाथी और उसके बच्चे का है, वीडियो में आप देखेंगे कि हाथी का बच्चा अपनी मां के पास खड़ा है और वह वहीं खड़े-खड़े सो गया है, लेकिन अचानक नींद में वह धड़ाम से ज़मीन पर गिर पड़ता है. वीडियो देखने में काफी मजेदार है.

खड़े-खड़े सो गया हाथी का बच्चा, अचानक गिरा फिर हुआ कुछ ऐसा, लोग बोले- रात को सोए नहीं क्या ? - देखें मजेदार Video
खड़े-खड़े सो गया हाथी का बच्चा, अचानक गिरा फिर हुआ कुछ ऐसा

सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों के मजेदार वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर हम सभी को बहुत मजा आता है. कुछ वीडियोज तो ऐसे भी होते हैं, जो हमारा दिल जीत लेते हैं और हम ऐसे वीडियोज को बार-बार देखना पसंद करते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको काफी मजा आएगा और आप इसे बार-बार देखेंगे.

देखें Video:

यह वीडियो एक हाथी और उसके बच्चे का है, वीडियो में आप देखेंगे कि हाथी का बच्चा अपनी मां के पास खड़ा है और वह वहीं खड़े-खड़े सो गया है, लेकिन अचानक नींद में वह धड़ाम से ज़मीन पर गिर पड़ता है. वीडियो देखने में काफी मजेदार है. इस वीडियो को आईएफएस अफसर सुसांत नंदा ने शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘खड़े-खड़े सो गया, मुझे मेरे सैनिक स्कूल की याद आ गई.'

लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर झेर सारे मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. वीडियो को अबतक 51 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elephant Baby Video, Elephant Baby Viral Video, Elephant Cute Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com