विज्ञापन

कार साफ कर रही थी बुजुर्ग महिला, देखकर शख्स ने किया ऐसा काम, Video देख भर आएंगी आंखें

मुंबई में कार साफ करती एक बुजुर्ग महिला की मेहनत देखकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हुसैन मंसूरी ने उनकी मदद की और सम्मान दिया. भावुक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कार साफ कर रही थी बुजुर्ग महिला, देखकर शख्स ने किया ऐसा काम, Video देख भर आएंगी आंखें
मेहनत करती बुजुर्ग महिला को मिला सम्मान और सहारा

मुंबई की भागदौड़ भरी सड़कों पर रोज़ाना हजारों लोग अपनी जिंदगी की दौड़ में लगे रहते हैं. लेकिन, हाल ही में सामने आया एक वीडियो लोगों के दिल को छू गया, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मेहनत और एक शख्स की इंसानियत ने सोशल मीडिया को इमोशनल कर दिया. यह वीडियो समाजसेवी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हुसैन मंसूरी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं.

सड़क किनारे कार साफ करती दिखीं बुजुर्ग महिला

इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक बुजुर्ग महिला सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को साफ करती और धूल भरे मैट धोती नजर आ रही है. उम्र और कमजोरी के बावजूद वह पूरी लगन और मेहनत के साथ काम कर रही थीं. इसी दौरान वहां से गुजर रहे हुसैन मंसूरी की नजर उन पर पड़ती है. महिला की मेहनत और संघर्ष को देखकर वह अपनी गाड़ी रोककर उनके पास पहुंचे. मंसूरी ने पहले महिला से अपनी कार साफ करने के लिए कहा.

देखें Video:

जैसे ही महिला ने काम शुरू किया, कुछ ही देर बाद उन्होंने उन्हें रोक दिया. इसके बाद उन्होंने महिला को पैसे, एक साड़ी और जरूरत के कुछ सामान दिए. इतना ही नहीं, उन्होंने उनके हाथ चूमकर आशीर्वाद लिया और उन्हें गले भी लगाया. यह भावुक पल कैमरे में कैद हो गया, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो रहे हैं. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, मां से बड़ा कोई योद्धा नहीं होता.

सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफ

वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने हुसैन मंसूरी की इस पहल की जमकर तारीफ की है. यूजर्स का कहना है कि उन्होंने केवल मदद ही नहीं की, बल्कि महिला की मेहनत और आत्मसम्मान को भी सम्मान दिया. 17 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स वाले हुसैन मंसूरी अक्सर जरूरतमंद लोगों की मदद और ऐसे भावुक पलों को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. यह वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि छोटी-सी इंसानियत भी किसी के जीवन में बड़ी खुशी ला सकती है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 3 लाख रुपये सैलरी, फिर भी बचते हैं कितने? महिला ने खोला पूरा खर्च का हिसाब, जानिए कहां जा रहा पूरा पैसा

विदेश की सड़कों पर जब साड़ी पहनकर निकली भारतीय महिला, Video में विदेशियों के रिएक्शन देख आपको मज़ा आ जाएगा

शहरों से ज्यादा महंगे क्यों हैं इस देश के समुद्र तट? करोड़ों में है यहां बीचों की कीमत, वजह चौंका देगी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com