सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बुजुर्ग कलाकार का वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. फुटपाथ पर बैठकर पेंटिंग बनाने वाले इस कलाकार का हुनर देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है. बिना कुछ बोले सिर्फ ब्रश और रंगों के सहारे वह ऐसी पेंटिंग बना रहे हैं, जिन्हें देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.
फुटपाथ को ही बना लिया अपना कैनवास
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग कलाकार सड़क किनारे बैठकर बड़े ही धैर्य और लगन से पेंटिंग बना रहे हैं. उनके आसपास कई खूबसूरत पेंटिंग रखी हुई हैं, जो उनकी बेहतरीन कला का परिचय देती हैं. राह चलते लोग भी रुककर उनकी कला को निहारते नजर आ रहे हैं.
वीडियो को मिल रहा लोगों का प्यार
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर visuaxsl नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "Creating what words can't express. Artists make arts." वीडियो को अब तक 23.9 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग इसे लगातार पसंद कर रहे हैं.
वीडियो पर लोगों का मिल रहा रिएक्शन
वीडियो पर लोग दिल छू लेने वाले कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,"When art of observation meets Beauty of creation" दूसरे ने कहा, "इतनी सुंदर कला के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं." वहीं एक अन्य यूजर ने कलाकार के सम्मान की तारीफ करते हुए लिखा कि "असली कलाकार अपनी कला के प्रति सम्मान दिखाना जानते हैं."
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: Viral Video: 'उठ जाओ बेटा...' हथनी ने जिस अंदाज में बच्चे को जगाया, वीडियो देख लोगों को याद आ गई अपनी मां
यह भी पढ़ें: VIDEO: भैंस के सींग में फंस गया मासूम 'कटड़ा', फिर शख्स ने जो किया उसने जीत लिया इंटरनेट का दिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं