विज्ञापन

कैसे बनते हैं Voice Over Artist, कितनी होती है कमाई

How to start career as voice over artist: डिजिटल दौर में Voice Over Artist के तौर पर करियर बनाना बेहतर विकल्‍प साबित हो सकता है. इस काम की डिमांड तेजी से बढ़ रही है

कैसे बनते हैं Voice Over Artist, कितनी होती है कमाई

How to start career as voice over artist: डिजिटल दौर में Voice Over Artist के तौर पर करियर बनाना बेहतर विकल्‍प साबित हो सकता है. इस काम की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. यूट्यूब वीडियो, रेडियो, विज्ञापन, ऑडियोबुक, कार्टून, फिल्मों और सोशल मीडिया कंटेंट में आवाज देने वाले प्रोफेशनल्स की जरूरत पड़ती है. इसलिए अगर आपकी आवाज अच्छी है और बोलने का अंदाज लोगों को पसंद आता है, तो यह करियर आपके लिए है. 

कैसे बनते हैं Voice Over Artist

Voice Over Artist बनने के लिए जरूरी है- साफ उच्चारण, सही टोन और भावनाओं के साथ बोलने की कला. हिंदी के साथ-साथ इंग्लिश या दूसरी भाषाओं की जानकारी होने पर काम मिलने के मौके और बढ़ जाते हैं. अगर आपको लगता है कि आप इस फील्‍ड में करियर बना सकते हैं तो शुरुआत में मोबाइल या बेसिक माइक्रोफोन की मदद से प्रैक्टिस शुरू करें. धीरे-धीरे एक अच्छा माइक्रोफोन, हेडफोन और शांत रिकॉर्डिंग स्पेस तैयार कर सकते हैं. कई लोग घर से ही अपना छोटा स्टूडियो बनाकर काम शुरू कर देते हैं.

Cyber Security Expert कैसे बनते हैं, क्‍या करनी होती है पढ़ाई, कितनी कमाई

कहां मिलता है काम 

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए Voice Over का काम आसानी से मिल सकता है. यूट्यूब चैनल, पॉडकास्ट, फ्रीलांस वेबसाइट्स और सोशल मीडिया पर आवाज का सैंपल अपलोड करके क्लाइंट्स तक पहुंचा सकते हैं. इसके अलावा रेडियो जॉकी और थिएटर का अनुभव भी इस फील्ड में काफी मदद करता है. 

कितनी होती है कमाई 

शुरुआत में छोटे प्रोजेक्ट के लिए 500 से 2000 रुपये तक मिल सकते हैं. अनुभव बढ़ने के बाद विज्ञापन, ऑडियोबुक और ब्रांड प्रमोशन से हजारों से लाखों रुपये तक की कमाई संभव है. बड़े Voice Over Artists एक विज्ञापन के लिए अच्छी फीस लेते हैं. 

एलन मस्‍क की कंपनी में कैसे मिलती है नौकरी, कितनी होती है सैलरी, कैसे करें Apply

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Career As Voice Over Artist, Voice Over Artist, Voice Over Artist Career, Voice Over Artist Salary, Voice Over Artist Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com