विज्ञापन

Viral Video: टूटी हुई वायलिन, सफेद बाल और आंखों में उम्मीद... इस बुजुर्ग कलाकार की कहानी ने इंटरनेट यूजर्स को किया इमोशनल

कोलकाता का एक बुजुर्ग कलाकार टूटी हुई वायलिन से अपना गुजारा कर रहा था. जैसे ही उसकी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो कई लोग मदद के लिए आगे आए हैं. इस दौरान नई वायलिन और आर्थिक मदद जुटाने की मुहिम शुरू हुई.

Viral Video: टूटी हुई वायलिन, सफेद बाल और आंखों में उम्मीद... इस बुजुर्ग कलाकार की कहानी ने इंटरनेट यूजर्स को किया इमोशनल
वायरल वीडियो
Photo Credit: सोशल मीडिया

कई बार जिंदगी की सबसे बड़ी कहानियां किसी मंच पर नहीं, बल्कि सड़क किनारे बैठी मिलती हैं. लोग आते-जाते रहते हैं, लेकिन उन चेहरों के पीछे छिपे संघर्ष पर शायद ही किसी की नजर जाती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही बुजुर्ग वायलिन वादक की कहानी लोगों का दिल छू रही है. सफेद बालों वाला यह कलाकार टूटी हुई वायलिन के सहारे अपना गुजारा कर रहा था. फिर किसी ने उसकी कहानी दुनिया के सामने रख दी. इसके बाद जो हुआ, उसने हजारों लोगों को भावुक कर दिया.

सड़क किनारे बैठा था कलाकार, लेकिन किसी ने नहीं देखा

वायरल वीडियो में नजर आने वाले बुजुर्ग शख्स कोलकाता की सड़कों पर वायलिन बजाकर अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं. वह रोज शाम करीब 5 बजे से रात 11 बजे तक न्यूटाउन बस स्टैंड, डीएलएफ सबवे और न्यूटाउन आर्ट स्ट्रीट जैसे इलाकों में लोगों को अपनी धुन सुनाते हैं. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस वायलिन के सहारे वह अपना गुजारा कर रहे थे, वह खुद टूटी हुई थी. लेकिन इसके बावजूद उनके सुरों में कोई कमी नहीं दिखी. वीडियो में उन्हें वायलिन बजाते देखकर कई लोगों ने लिखा कि इतनी उम्र में भी उनका हुनर और समर्पण काबिले-तारीफ है.

एक वीडियो ने बदल दी पूरी कहानी 

इस कलाकार की कहानी तब लोगों तक पहुंची, जब कंटेंट क्रिएटर अराधना ने उनका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. वीडियो के साथ उन्होंने बताया कि यह बुजुर्ग कलाकार टूटी हुई वायलिन बजाकर अपना और अपनी पत्नी का गुजारा कर रहे हैं. अराधना ने लोगों से अपील की कि अगर कोई उनकी मदद करना चाहता है तो आगे आ सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि कलाकार को नई वायलिन देने की तैयारी की जा रही है, ताकि उन्हें टूटी हुई वायलिन के सहारे प्रदर्शन न करना पड़े. साथ ही उनके और उनकी पत्नी की मदद के लिए फंड जुटाने की पहल भी शुरू की गई.

मदद के लिए आगे आने लगे लोग 

वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों की भावनाएं उमड़ पड़ीं. किसी ने लिखा, "काश मैं इनसे वायलिन सीख पाता." एक यूजर ने कहा, "इनकी आंखें बहुत कुछ कह रही हैं." वहीं कई लोगों ने पूछा कि वे उनकी मदद कैसे कर सकते हैं. कुछ लोगों ने किराया भरने की पेशकश की, तो कई लोगों ने नया वायलिन दिलाने में सहयोग की इच्छा जताई. एक यूजर ने लिखा, "इतनी उम्र में भी इनका सुर नहीं टूटा, सिर्फ वायलिन टूटी है." वहीं कई लोगों ने उन्हें "सच्चा कलाकार" बताते हुए सम्मान दिया.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: ड्राइविंग मेरा पैशन है... Amazon में जॉब छोड़ Uber चलाने लगा शख्स, कहानी जान आप हो जाएंगे हैरान, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें: सीट पर खाना, एयरपोर्ट जैसी सिक्योरिटी... यूक्रेनी महिला हुई भारतीय सिनेमाघरों की फैन, वीडियो वायरल

लेखक के बारे में
img
पुष्पेंद्र कुमार
Journalist
पुष्पेंद्र कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण के दिल्ली ब्यूरो से की. यहां उन्होंने रिपोर्टिंग और लेखन... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Street Violinist Viral Video, Violin Player, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com