विज्ञापन

विदेशी मैम ट्रेन में भूल गई अपना कीमती गिटार, मैसूर रेलवे पुलिस ने 'देसी स्वैग' में दिखाया कमाल

कल्पना कीजिए, आप सात समंदर पार से भारत घूमने आए हों और अपना सबसे प्यारा साथी अपना गिटार चलती ट्रेन में भूल जाएं. नीदरलैंड्स की रेन्स्के रोस के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, लेकिन फिर एंट्री हुई हमारी मैसूर रेलवे पुलिस (RPF) की, जिन्होंने फिल्मी स्टाइल में गिटार ढूंढ निकाला. आगे पढ़िए कैसे एक 'थैंक यू' ने सबका दिल जीत लिया.

विदेशी मैम ट्रेन में भूल गई अपना कीमती गिटार, मैसूर रेलवे पुलिस ने 'देसी स्वैग' में दिखाया कमाल
ट्रेन में छूटा गिटार, नीदरलैंड्स की टूरिस्ट हुई परेशान...RPF मैसूर ने इस तरह ढूंढ निकालात
@DrmMys

Netherlands woman forgets guitar on Mysuru train: मैसूर के रेलवे स्टेशन पर जब नीदरलैंड्स की रेन्स्के रोस तेरमेनलेन (Renske Roos Termenlen) उतरीं, तो उनके चेहरे पर शिकन थी. वजह? उनका प्यारा गिटार MAS-AP एक्सप्रेस की किसी सीट पर अकेला सफर कर रहा था. रेन्स्के कलवई (तमिलनाडु) से मैसूर आई थीं, पर जल्दबाजी में संगीत का यह साथी ट्रेन में ही छूट गया. जैसे ही उन्हें अपनी इस 'भुलक्कड़' गलती का अहसास हुआ, वो सीधे RPF के पास पहुंचीं.

पुलिस की फुर्ती और गिटार की घर वापसी (Dutch Tourist Lost Guitar)

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने बिना वक्त गंवाए मोर्चा संभाला. मैसूर और अशोकपुरम स्टेशन के स्टाफ के बीच मैसेज बिजली की तरह दौड़ाया गया. गिटार को न सिर्फ सुरक्षित लोकेट किया गया, बल्कि अगले ही दिन पूरी छानबीन और वेरिफिकेशन के बाद रेन्स्के को सौंप दिया गया. विदेशी पर्यटक के चेहरे की मुस्कान बता रही थी कि उन्हें यकीन नहीं था कि भारत में उनका खोया सामान इतनी जल्दी मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें:-रिकॉर्ड तोड़ डाउनलोड, 'Fizz' बना सऊदी अरब का नया डिजिटल अड्डा

गिटार मिलते ही खिल उठा चेहरा, वीडियो हुआ वायरल (Dutch Tourist Expresses Gratitude)

खुशी से गदगद रेन्स्के ने एक वीडियो शेयर कर पुलिस वालों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने टूटी-फूटी और इमोशनल आवाज में कहा, 'मैं नीदरलैंड्स से हूं, अपना गिटार ट्रेन में भूल गई थी. RPF ने मेरी बहुत मदद की और मेरा गिटार ढूंढ निकाला. मैं बहुत खुश हूं.' सोशल मीडिया पर लोग पुलिस के इस 'प्रोफेशनलिज्म' और सेवा भाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं. यह महज एक गिटार की वापसी नहीं है, बल्कि भारतीय रेलवे की मुस्तैदी की एक शानदार मिसाल है. मैसूर DRM ने इस घटना को शेयर कर बताया कि कैसे हमारे जवान यात्रियों की छोटी से छोटी परेशानी को अपनी जिम्मेदारी समझते हैं.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mysuru Railway Station, RPF Mysuru, Dutch Tourist Lost Guitar, Indian Railways Helping Passengers, Netherlands Tourist, Railway Protection Force, RPF Guitar Recovery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com