विज्ञापन

रिकॉर्ड तोड़ डाउनलोड, 'Fizz' बना सऊदी अरब का नया डिजिटल अड्डा

पहचान छिपाकर सरेआम दिल का हाल सुनाने का नया अड्डा मिल गया है, जहां बिना नाम बताए आपकी बातें सऊदी की गलियों में शोर मचा रही हैं. स्टैनफोर्ड के दो यारों ने एक ऐसा 'Fizz' तैयार किया है, जिसकी मस्ती और बेबाकी ने सऊदी अरब के बड़े-बड़े दिग्गजों की नींद उड़ा दी है.

रिकॉर्ड तोड़ डाउनलोड, 'Fizz' बना सऊदी अरब का नया डिजिटल अड्डा
बिना नाम बताए करें चैटिंग, सऊदी में वायरल हुआ स्टैनफोर्ड के युवाओं का नया ऐप

Fizz App Saudi Arabia: क्या आप भी बिना अपनी पहचान बताए सरेआम अपने दिल का हाल बयां करना चाहते हैं? कुछ ऐसा ही जादू चल गया है सऊदी अरब में, जहां स्टैनफोर्ड के दो लड़कों के बनाए 'Fizz' ऐप ने आते ही ऐसी धूम मचाई कि, बड़े-बड़े सोशल मीडिया दिग्गज देखते रह गए. महज 48 घंटों में इस ऐप ने टॉप चार्ट्स पर कब्जा कर लिया है. आखिर क्या है इसकी वजह, आइए जानते हैं.

सऊदी में 'Fizz' का जलवा! (Anonymous Social Media)

सऊदी अरब के युवाओं के सिर पर इन दिनों एक नए ऐप का जुनून सवार है. स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो पूर्व छात्रों, टेडी सोलोमन और एश्टन कोफर द्वारा 2022 में शुरू किया गया 'Fizz' ऐप, अब सऊदी की गलियों और कैफे की चर्चा का मुख्य विषय बन गया है. यह ऐप लोगों को अपनी पहचान छिपाकर (Anonymous) मैसेज पोस्ट करने की आजादी देता है. जैसे ही मार्च में यह वहां लॉन्च हुआ, महज दो दिन के अंदर इसने एप्पल ऐप स्टोर पर नंबर वन की कुर्सी छीन ली.

ये भी पढ़ें:-गजब! खेत में निकला 'इंसानी हाथ', किसान को मिली 1 लाख से ज्यादा की बोली, पर बंदे ने बेचने से कर दिया इनकार

'Fizz' ऐप ने बड़े-बड़ों को पछाड़ा (Teddy Solomon Ashton Cofer)

सऊदी के लोग अब तक 10 लाख से ज्यादा मैसेज इस पर साझा कर चुके हैं. इसे कंपनी का पहला बड़ा इंटरनेशनल टेस्ट माना जा रहा है और सऊदी की जनता ने इसे हाथों-हाथ लिया है. विजन 2030 के तहत बदलते सऊदी में जहां तकनीक और मनोरंजन की नई लहर है, वहां फिज का यह देसी अंदाज और बेबाकी लोगों को खूब भा रही है.

ये भी पढ़ें:-न पहचान, न कोई रिश्ता! नर्स ने जिगर का टुकड़ा देकर बचाई 8 साल के मासूम की जान, लोग बोले- फरिश्ते ऐसे ही होते हैं

स्टैनफोर्ड के दोस्तों का देसी तड़का (Stanford Duo's Global Success)

कंपनी के मालिकों का कहना है कि वे वहां के कड़े नियमों से वाकिफ हैं, इसीलिए उन्होंने अरबी भाषा को समझने वाले खास टूल्स और लोकल वॉलंटियर्स की एक फौज तैयार की है, जो कंटेंट पर पैनी नजर रखते हैं ताकि कोई 'हल्की बात' या विवाद न बढ़े. मजे की बात यह है कि इस कंपनी ने अब तक किसी सऊदी निवेश या सरकारी मदद का सहारा नहीं लिया है, यह पूरी तरह अपनी साख पर आगे बढ़ रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि 'Fizz Feed' जैसे नए फीचर्स की वजह से अब यह सिर्फ स्टूडेंट्स तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आम जनता का 

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fizz App Saudi Arabia, Anonymous Social Media, Teddy Solomon Ashton Cofer, Saudi Vision 2030, Fizz Feed, Tech Trends In Middle East, Fizz App
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com