विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2025

केक खाने से दुल्हन ने किया इनकार, तो गुस्से से तिलमिला गया दूल्हा, देखें कैसे शादी के स्टेज पर हुआ जोरदार कलेश

Dulha Dulhan Drama Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में शादी के मंच पर दूल्हा-दुल्हन के बीच हुई तकरार देखने के बाद लोग खूब मौज ले रहे हैं. वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

केक खाने से दुल्हन ने किया इनकार, तो गुस्से से तिलमिला गया दूल्हा, देखें कैसे शादी के स्टेज पर हुआ जोरदार कलेश
स्टेज पर दुल्हन ने नहीं खाया केक, तो दूल्हे ने मार दी लात, शादी में हुआ ऐसा कलेश का वीडियो हुआ वायरल

Dulha Dulhan Stage Kalesh Video: शादी के मंच पर दूल्हा-दुल्हन के बीच हुई तकरार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मामला एकदम फिल्मी है, जहां दुल्हन ने केक खाने से मना किया और गुस्साए दूल्हे ने ऐसा कदम उठा लिया कि, पूरा माहौल ही गरमा गया. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) और Instagram पर जमकर वायरल हो रहा है. @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया यह वीडियो महज़ 24 सेकंड का है, लेकिन इसमें जो हुआ उसने हज़ारों लोगों का ध्यान खींच लिया है.

यहां देखें वीडियो

दुल्हन ने मोड़ा मुंह, दूल्हे ने फेंका केक (Dulha Dulhan viral video)

शादी की रौनक के बीच, दुल्हन पहले स्टेज पर केक काटती है और प्यार से दूल्हे को अपने हाथों से खिलाती है. कैमरे की ओर पोज़ देकर वह पूरे रीति-रिवाज़ निभाती नजर आती है, लेकिन जब दूल्हे की बारी आती है, तो माहौल ही बदल जाता है. दूल्हा जैसे ही केक लेकर दुल्हन (bride refuses cake video) की ओर बढ़ता है, वह अपना चेहरा दूसरी ओर कर लेती है और फिर शाही कुर्सी पर बैठ जाती है. यह हरकत दूल्हे को बिल्कुल रास नहीं आती. गुस्से में तमतमाए दूल्हे ने हाथ में पकड़ा केक दुल्हन के ऊपर फेंक दिया और इसके बाद केक टेबल पर लात मारकर स्टेज से नीचे उतर गया. वीडियो यहीं पर खत्म हो जाता है, लेकिन इंटरनेट पर चर्चाएं शुरू हो जाती हैं.

वीडियो ने मचाया इंटरनेट पर बवाल (wedding stage fight video)

इस वायरल क्लिप को 25 हजार से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं और 500 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. कमेंट सेक्शन में लोगों ने मज़ेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. वीडियो (groom angry wedding video) देख चुके एक यूजर ने लिखा, भाई का ईगो शादी से बड़ा था. दूसरे यूजर ने कहा, एक दिन तो मिला था खुशी मनाने का, उसमें भी गुस्सा आ गया. तीसरे यूजर का कमेंट था, केक की बेइज्जती कर दी यार. कुछ लोगों ने इसे हास्यास्पद बताया, तो कुछ ने कहा कि शादी जैसे मौके पर ऐसा व्यवहार करना बचकाना है.

ये भी पढ़ें:- क्या आप जानते हैं बिना खून पिए कितने दिन जिंदा रहते हैं मच्छर? जवाब चौंका देगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shaadi Ke Stage Par Bhadka Dulha Video, Dulhe Aur Dulhan Ka Viral Video, Dulha Dulhan Viral Video, Wedding Stage Fight Video, Bride Refuses Cake Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com