विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2025

शादी बनी WWE रिंग, अंगूठी ढूंढते-ढूंढते आपस में भिड़े दूल्हा-दुल्हन, लोग बोले- ससुराल में डर का माहौल है

Ring Finding Ceremony: वायरल हो रहे इस मजेदार वीडियो में दूल्हा-दुल्हन अंगूठी ढूंढने की रस्म के दौरान आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर यकीनन आपकी भी हंसी रोके नहीं रुकेगी.

शादी बनी WWE रिंग, अंगूठी ढूंढते-ढूंढते आपस में भिड़े दूल्हा-दुल्हन, लोग बोले- ससुराल में डर का माहौल है
शादी में दुल्हन का गुस्सा देख लोटपोट हुए लोग, मेहमान बोले- ये हुई असली लड़ाई

Viral bride groom fight video: शादी के मौके पर हर कोई चाहता है कि सब कुछ परफेक्ट हो, लेकिन कई बार कुछ ऐसा हो जाता है जो उस पल को हमेशा के लिए यादगार बना देता है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मज़ेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन अंगूठी ढूंढने की रस्म के दौरान आपस में भिड़ जाते हैं और वो भी इतनी मजेदार तरीके से कि इंटरनेट पर लोगों की हंसी नहीं रुक रही.

वीडियो देख हंसी रोक नहीं पाएंगे (Funny ring ceremony video)

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन पारंपरिक अंगूठी ढूंढने की रस्म निभा रहे होते हैं. दोनों अपने हाथ एक बर्तन में डालते हैं, जिसमें पानी और फूल होते हैं और उसी में अंगूठी होती है, लेकिन खेल के दौरान दोनों इतनी सीरियसली कॉम्पिटिशन में आ जाते हैं कि जैसे कोई रेस हो रही हो. दुल्हन ज़ोर से दूल्हे का हाथ पकड़कर अंगूठी ढूंढने से रोकने लगती है और दूल्हा भी पीछे हटने वालों में नहीं होता.

यहां देखें वीडियो

'अंगूठी नहीं, इज्जत का सवाल था' (Bride groom ring finding ritual)

वीडियो में मौजूद रिश्तेदार और दोस्त दोनों की नोंकझोंक देखकर हंसने लगते हैं. दुल्हन जहां थोड़ी सी नाराज़ नज़र आती है, वहीं दूल्हा उसे शांत करने की कोशिश करता है, लेकिन हार मानने को कोई तैयार नहीं होता. वीडियो में आखिरकार कौन जीतता है, यह देखना तो और भी मज़ेदार है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यूज़र्स इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. किसी ने लिखा, ये शादी नहीं, रेस है, तो किसी ने कहा, शादी के बाद भी ऐसा ही चलता रहा तो मज़ा आ जाएगा. शादी की रस्मों में हंसी-मजाक और फन का तड़का लगना आम बात है, लेकिन जब वो कैमरे में कैद होकर इंटरनेट पर छा जाए, तो वो पल हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ले आता है. 

ये भी पढ़ें: खिड़की के रास्ते सोफा डिलीवरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Angoothi Dhundne Ke Liye Bhide Dulha Dulhan, Bride And Groom Fight For Ring, Bride And Groom Ring Finding Ceremony, Dulha Dulhan Funny Video, Indian Wedding Funny Video, Angoothi Dhundne Ke Rasm, Viral Bride Groom Fight Video, Funny Ring Ceremony Video 2025, Bride Groom Ring Finding Ritual, Indian Wedding Viral Moments, Funny Indian Shaadi Videos, Groom Bride Funny Fight, Wedding Video Viral Today, Trending Shaadi Video 2025, Desi Wedding Ring Ceremony, Hilarious Indian Wedding Clip
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com