विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2019

पाकिस्तान यात्रा करने जा रहे थे प्रिंस विलियम, भारत से हुआ तनाव तो उठाया ये कदम

द ड्यूक एंड डचेस ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम और केट मिडलटन, नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच चल रहे तनाव के कारण अपनी पाकिस्तान यात्रा पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं.

पाकिस्तान यात्रा करने जा रहे थे प्रिंस विलियम, भारत से हुआ तनाव तो उठाया ये कदम
पाकिस्तान यात्रा रद्द कर सकते हैं प्रिंस विलियम व केट.

द ड्यूक एंड डचेस ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम और केट मिडलटन, नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच चल रहे तनाव के कारण अपनी पाकिस्तान यात्रा पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. सोमवार को मीडिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. द न्यूज इंटरनेशनल ने ब्रिटेन के फॉरेन और कॉमनवेल्थ ऑफिस द्वारा जारी एक बयान का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में कहा कि वर्तमान में इन क्षेत्रों में तनाव के कारण ऐसी संभावना है कि शाही जोड़े इस यात्रा पर नहीं जाएंगे.

TikTok Top 10: टिकटॉक पर वायरल हो रही हैं ये 10 चीजें, क्या आपने खाई हैं?

इससे पहले, जून में शाही परिवार के एक आधिकारिक बयान में यह घोषणा की गई थी कि दंपति को इस साल के अंत में फॉरेन और कॉमनवेल्थ ऑफिस के अनुरोध पर पाकिस्तान का दौरा करना है.

Viral Video: दम घुटने की वजह से सांस नहीं ले पा रहा था बच्‍चा, महिला पुलिस ऑफिसर ने ऐसे बचाई जान

साल 2006 में प्रिंस चार्ल्स और कैमिला दक्षिण एशियाई देश की यात्रा पर आए थे, जिसके बाद से प्रिंस विलियम और केट की यह यात्रा ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्य की पहली आधिकारिक यात्रा है. इससे पहले, साल 1991 में दिवंगत राजकुमारी डायना पाकिस्तान की यात्रा पर आई थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prince William, The Duke And Duchess Of Cambridge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com