विज्ञापन

दरवाजे पर आया रोबोट, हाथ में खाना! दुबई का वीडियो वायरल

सोचिए...आपने खाना ऑर्डर किया और दरवाजे पर ना कोई कॉल, ना कोई डिलीवरी बॉय, बल्कि एक रोबोट आपका खाना लेकर खड़ा हो. दुबई से आया ये वीडियो लोगों को हैरान भी कर रहा है और सोचने पर मजबूर भी.

दरवाजे पर आया रोबोट, हाथ में खाना! दुबई का वीडियो वायरल
फूड डिलीवरी में आया नया ट्विस्ट! दुबई में रोबोट कर रहा काम
thyharish

Robot Delivers Food In Dubai: जरा सोचिए...आपने फोन से खाना ऑर्डर किया, दरवाजे पर पहुंचे और सामने कोई इंसान नहीं, बल्कि एक छोटा सा रोबोट आपका खाना लेकर खड़ा है. ना कॉल, ना 'भैया नीचे आ जाओ' वाली बातें...बस टेक्नोलॉजी का कमाल. दुबई से सामने आया ये वीडियो इसी अजीब मगर दिलचस्प नजारे को दिखाता है, जहां एक भारतीय युवक को उसका खाना डिलीवर करने आया कोई डिलीवरी बॉय नहीं, बल्कि एक स्मार्ट रोबोट और यही वजह है कि ये क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. दुबई का ये रोबोट डिलीवरी सिस्टम सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि आने वाले कल की झलक है. जहां इंसान की जगह मशीनें काम संभाल सकती हैं.

ये भी पढ़ें:-LPG खत्म? टेंशन नहीं...किचन वेस्ट से ऐसे बनाओ अपना फ्यूल

रोबोट लेकर आया खाना, लोग रह गए हैरान (Robot Delivered Food, People Left Surprised)

दुबई से एक दिलचस्प robot food delivery viral video सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है. भारतीय युवक हरीश कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया, जिसमें एक रोबोट उनके खाने का ऑर्डर लेकर पहुंचता है. वीडियो की शुरुआत में वह कहते हैं कि उन्होंने खाना ऑर्डर किया है और अब डिलीवरी एक रोबोट करेगा. कुछ ही देर में एक छोटा सा मशीननुमा रोबोट उनके पास आता दिखता है, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया.

कैसे काम करता है ये स्मार्ट डिलीवरी सिस्टम? (How This Smart Delivery System Works)

हरीश वीडियो में बताते हैं कि जैसे ही रोबोट लोकेशन पर पहुंचता है, मोबाइल पर एक नोटिफिकेशन आता है. 'Open lid' पर क्लिक करते ही रोबोट का ढक्कन खुल जाता है और आप अपना खाना निकाल सकते हैं. इसके बाद 'order collected' और फिर 'close lid' ऑप्शन दबाना होता है. पूरा सिस्टम पूरी तरह automated है...ना कॉल, ना इंतजार. यही वजह है कि Dubai robot delivery system तेजी से चर्चा में है.

ये भी पढ़ें:-मरने के बाद कैसा लगेगा? जिंदा होकर भी मौत का ट्रायल!

लोगों के रिएक्शन भी आए सामने (Social Media Reactions)

इस वीडियो पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए. कुछ ने इसे भविष्य की झलक बताया, तो कुछ ने इसकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा, 'This is the future,' वहीं दूसरे ने कहा, 'Dubai is always ahead in technology.' हालांकि, कुछ लोगों ने पूछा कि अगर कोई रास्ते में रोबोट से छेड़छाड़ करे तो क्या होगा. यह खबर दिखाती है कि दुनिया तेजी से automation और AI की तरफ बढ़ रही है. अगर ऐसा सिस्टम भारत में आता है, तो फूड डिलीवरी का तरीका पूरी तरह बदल सकता है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com