विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2022

कुत्ते ने ज़मीन पर देखी अपनी परछाईं, तो हो गया परेशान और करने लगा ऐसी हरकत, लोगों को खूब पसंद आया Video

कुत्ता अपनी परछाई को देख इधर-उधर कूदता नजर आ रहा है. कुत्ता अपनी परछाई देखकर कभी खुश हो जाता है तो कभी परेशान हो जाता है. वो बार-बार अपनी परछाई से खेलता हुए दिखाई दे रहा है.

कुत्ते ने ज़मीन पर देखी अपनी परछाईं, तो हो गया परेशान और करने लगा ऐसी हरकत, लोगों को खूब पसंद आया Video
कुत्ते ने ज़मीन पर देखी अपनी परछाईं, तो हो गया परेशान और करने लगा ऐसी हरकत

इंटरनेट पर पालतू कुत्तों के क्यूट वीडियोज की भरमार है. ऐसे ही एक मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कुत्ता अपनी ही परछाई से खेलता नजर आ रहा है. इस वीडियो को बुइटेनगेबिडेन नाम के ट्विटर पेज से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कुत्ता अपनी परछाई को देख इधर-उधर कूदता नजर आ रहा है. कुत्ता अपनी परछाई देखकर कभी खुश हो जाता है तो कभी परेशान हो जाता है. वो बार-बार अपनी परछाई से खेलता हुए दिखाई दे रहा है.

देखें Video:

वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "कुत्ता अपनी छाया के साथ खेल रहा है." लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है. लोग वीडियो पर ढेरों प्यारे-प्यारे कमेंट्स कर रहे हैं. कमेंट्स "प्यारा" और "मजेदार" जैसे शब्दों से भरा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dog Plays With His Own Shadow, Adorable Viral Video, Viral Video, Adorable Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com