विज्ञापन

गोविंदा के गाने एक चुम्मा...पर बूढ़ी दादी ने किया ऐसा ताबड़तोड़ डांस, वीडियो देख चकराए लोग, बोले- मुंह में दांत नहीं और ऐसी एनर्जी, वीडियो वायरल

इस बूढ़ी अम्मा का डांस देखने के बाद किसी का भी मन नाचने को करेगा. अगर अभी तक वीडियो नहीं देखा को खबर में जाकर देखें.

गोविंदा के गाने एक चुम्मा...पर बूढ़ी दादी ने किया ऐसा ताबड़तोड़ डांस, वीडियो देख चकराए लोग, बोले- मुंह में दांत नहीं और ऐसी एनर्जी, वीडियो वायरल
गोविंदा के गाने एक चुम्मा... पर बूढ़ी अम्मा ने किया डांस
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर मनोरंजन अब एक कदम और आगे बढ़ चुका है. एआई के जमाने में सोशल मीडिया दिन रात तरक्की कर रहा है और लोगों को नए-नए और मजेदार कंटेंट दे रहा है. इंस्टाग्राम अब लोगों के मनोरंजन का पहला साधन बन गया है. इंस्टाग्राम फीड में ऐसे-ऐसे मजेदार कंटेंट देखने को मिलते हैं, जिनकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की होती. अब इस वीडियो को ही देख लीजिए . इस वीडियो में एक बूढ़ी अम्मा ऐसा जोरों का डांस कर रही है कि लड़कियां देखें तो शॉक्ड हो जाए. सोशल मीडिया पर बूढ़ी अम्मा के डांस के इस वीडियो ने गदर मचा दिया है. अम्मा का डांस लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि इस पर लाइक मिलियन में पहुंच चुके हैं.

बूढ़ी अम्मा ने किया गोविंदा के गाने पर डांस (Old Lady Viral Dance Video)

वीडियो में आप देखेंगे कि एक टिन-छप्पर के आगे पीले रंग की साड़ी पहने एक बूढ़ी अम्मा हीरो नंबर 1 गोविंदा की फिल्म सरकार के गाने 'एक चुम्मा तो मुझको उधार दे दे' पर ऐसा ताबड़तोड़ डांस कर रही हैं कि देखने वाला बस देखता रह जाए. डांस में बूढ़ी अम्मा की एनर्जी आज की लड़कियों की एक्टिव नेस को फेल कर रही है. अम्मा इस गाने पर गोविंदा की तरह खूब उछल-उछलकर नाच रही हैं. सोशल मीडिया पर अम्मा का डांस हिट हो चुका है. क्योंकि अम्मा के डांस वीडियो पर 1.3 मिलियन लाइक आ चुके हैं. व्यूज की बात करें तो यह 53.5 मिलियन में पहुंच चुके हैं. इससे साबित होता है कि अम्मा के डांस का वीडियो करोड़ों भारतीयों ने देख लिया है. अब लोग इस पर क्या कमेंट्स कर रहे हैं, चलिए वो भी पढ़ लेते हैं.
 

अम्मा का डांस देख लोग शॉक्ड  (Old Video Dance Video Viral)

अम्मा के डांस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, 'दादी रॉक्स जनता शॉक्ड'. दूसरे यूजर ने लिखा है, 'ओए होए दादी अम्मा, छा गए तुस्सी'. तीसरे यूजर ने लिखा है, 'लगता है किसी गलत आदमी ने एडिटिंग सीख ली है'. चौथा यूजर लिखता है, 'अब कोई बराबरी करके दिखाओ'. वहीं, अम्मा के डांस पर कमेंट बॉक्स में रेड हार्ट और फायर इमोजी की झड़ी लग चुकी है. लेकिन कुछ ऐसे भी हैं, जो इस वीडियो को एआई बता रहे हैं. इसमें एक ने लिखा है, 'एआई है साफ-साफ दिखाई दे रहा है. कितना भी अच्छा डांसर होगा, लेकिन इस उम्र में ऐसा नहीं कर सकता. लोग पता नहीं दूसरों को पागल बना कर क्या चाहते हैं. वायरल होने के लिए कुछ भी कर रहे हैं'. एक और लिखता है, 'यह वीडियो भले ही एआई हो,  लेकिन अम्मा के डांस ने तो मजा बांध दिया.

यह भी पढें:

Valentine Day पर स्मृति ईरानी ने 'सेल्फ लव' को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात, बोलीं- एक शांत प्रेम को चुनिए और 

धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन, तमन्ना भाटिया और श्रीनिधि शेट्टी ने ईशा फाउंडेशन में मनाई महा शिवरात्रि, सितारों ने जमकर किया डांस, वीडियो वायरल

मिलिए अमिताभ बच्चन के भतीजे से, पर्सनालिटी में अंकल बिग और भाई अभिषेक से नहीं हैं कम, फिल्मों से अलग चुनी राह, अमेरिका में रहकर किया ये काम





 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Old Lady Viral Dance Video, Viral Dance Video, Govinda Dance, Viral Dance Video Indian
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com