विज्ञापन

9 लाख की नौकरी को 'टा-टा' बोलकर दिल्ली की लड़की बनी फुल-टाइम क्रिएटर, 1 ही महीने में छाप दिए 1.5 लाख!

क्या आप भी रोज सुबह ऑफिस जाने के नाम पर अपना मुंह लटका लेते हैं? दिल्ली की एक 'कॉर्पोरेट लड़की' ने तो हद ही कर दी. उसने सालाना 9 लाख रुपये वाले पैकेज को 'टा-टा, बाय-बाय' कह दिया और बन गई फुल-टाइम कंटेंट क्रिएटर, लेकिन ठहरिए, ये कोई फिल्मी कहानी नहीं है, इसमें रिस्क भी है और तगड़ा पैसा भी. उसने महज 30 दिनों में 1.5 लाख कमा कर सबको हैरान कर दिया है.

9 लाख की नौकरी को 'टा-टा' बोलकर दिल्ली की लड़की बनी फुल-टाइम क्रिएटर, 1 ही महीने में छाप दिए 1.5 लाख!
सावधान! कंटेंट क्रिएटर बनने का चस्का कहीं पड़ न जाए भारी, इस लड़की की ये 3 बातें जरूर जान लें
Instagram/anshikapathakk

Content Creator Salary India: 9 से 5 की घिसी-पिटी जिंदगी और बॉस की किट-किट से तंग आकर दिल्ली की एक लड़की ने वो कर दिखाया, जिसके बारे में हम सिर्फ चाय की टपरी पर बैठकर सपने देखते हैं. अंशिका नाम की इस लड़की ने अपनी बढ़िया सैलरी वाली जॉब सिर्फ इसलिए छोड़ दी, ताकि वो अपनी क्रिएटिविटी को परवान चढ़ा सके. उसने ये भी साफ कह दिया है कि ये दुनिया बाहर से जितनी रंगीन दिखती है, अंदर से उतनी ही 'धुंआधार' मेहनत भी मांगती है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना दर्द और कामयाबी दोनों बयां किए हैं.

पैसों की झमाझम और पेमेंट का रोना (Content Creation vs Corporate Job)

अंशिका बताती हैं कि नौकरी छोड़ने के पहले महीने में ही उन्होंने कोलाबोरेशन और फ्रीलांसिंग के जरिए 1.5 लाख रुपये बटोर लिए. ये रकम उनकी पुरानी सैलरी से कहीं ज्यादा थी, जिसे देख दुनिया की 'नजर' लगनी तय थी, लेकिन असली कहानी तो यहां से शुरू होती है...अंशिका का कहना है कि कभी-कभी पेमेंट के लिए 'भीख' तक मांगनी पड़ती है. कंटेंट क्रिएशन में इनकम का कोई फिक्स मीटर नहीं होता. कभी महीने भर नोट बरसते हैं, तो कभी सूखा पड़ जाता है.

ये भी पढ़ें:-दिल मिले न मिले, नौकरी मिलनी चाहिए...डेटिंग ऐप पर 'बाबू' नहीं जॉब की तलाश! ट्रेंड हुआ वायरल

नौकरी छोड़ने से पहले ये तीन 'पेंच' जरूर देख लें (3 Must-Checks Before Quitting Your 9-5)

अगर आप भी अपना इस्तीफा टाइप करने की सोच रहे हैं, तो अंशिका की नसीहत गांठ बांध लीजिए. उन्होंने तीन शर्तें पूरी होने के बाद ही ऑफिस को अलविदा कहा. पहला...क्या आप पहले से कुछ कमा रहे हैं? दूसरा...क्या आपके पास 3 महीने का 'इमरजेंसी फंड' तैयार है? और तीसरा...क्या आपका नेटवर्क इतना तगड़ा है कि काम मिलता रहे? इन तीन सवालों के जवाब जब 'हां' मिले, तभी उन्होंने अपनी आजादी का रास्ता चुना. सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस ईमानदारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने सिर्फ चमक-धमक नहीं, बल्कि हकीकत भी पेश की है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Content Creation, Leaving Corporate Job, Content Creator Salary India, Delhi Woman Quits Job, Freelancing Income Truth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com