जब साथ के लोग करियर में आगे बढ़ रहे हों और आप एक-एक नौकरी के लिए तरस रहे हों, तो मायूसी होना लाजमी है. लगातार रिजेक्शन इंसान को पूरी तरह तोड़ देते हैं, लेकिन 20 साल के निओ ने हार मानने के बजाए अपना रास्ता खुद बनाया. 326 बार नौकरी के एप्लीकेशन खारिज होने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी लाइफ डॉक्यूमेंट करना शुरू किया और सिर्फ दो महीनों के भीतर उन्होंने एक ब्रांड डील हासिल कर सबको चौंका दिया.

लगातार रिजेक्शन के बाद बदला फैसला
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर निओ नाम से जाने जाने वाले 20 साल के एक यूथ ने अपने अकाउंट 'neo_veilly' से अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए लिखा कि, '326 नौकरियों के लिए अप्लाई किया, लेकिन हर जगह से सिर्फ रिजेक्शन ही मिला. रिज्यूमे बांटने और दोस्तों वाले हर काम को आजमाने के बावजूद जब कुछ हाथ नहीं लगा, तो उन्हें लगा कि वे जिंदगी में पीछे छूट रहे हैं.' बार बार मिले इन रिजेक्शन से परेशान होकर निओ ने सोशल मीडिया पर अपनी रोजाना की लाइफ के पलों को रिकॉर्ड करना शुरू किया.
ये भी देखें-ये भी देखें-तीन बच्चों की मां को 13 साल छोटे युवक से हुआ प्यार, मचा बवाल | Read
सोशल मीडिया ने बदली पूरी जिंदगी
पोस्ट के मुताबिक, निओ ने किसी फिक्स्ड फॉर्मूले या दिखावे को दरकिनार कर एकदम असली और सिंपल कंटेंट लोगों के सामने रखा. लाइफ में मैजिक तब हुआ जब कंटेंट क्रिएशन शुरू करने के सिर्फ दो महीने बाद, 1,000 से भी कम फॉलोअर्स होने के बावजूद, उन्हें एक ब्रांड डील मिल गई. अपनी पोस्ट में निओ ने बताया कि, वो किसी खास कैटेगरी के क्रिएटर नहीं बनना चाहते, बल्कि अपनी नॉर्मल लाइफ, ट्रैवल और सोच को साझा करना चाहते हैं. उनके इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. लोग उनके जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि, 'शायद वो 9 से 5 की नौकरी के लिए नहीं, बल्कि किसी बड़े काम के लिए बने हैं.'
ये भी पढ़ें:-वेटर की नौकरी से 8,000 करोड़ के क्रूज बिजनेस तक, जानिए जुर्गेन बैलोम की दिलचस्प कहानी
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं