विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2020

दिल्ली में 2 किलोमीटर तक ट्रैफिक सिपाही को बोनट पर बैठा भगाता रहा कार, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

कागजातों की जांच से बचने के लिए भागा एक युवक बोनट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बैठाकर अंधाधुंध गति से कार को दो किलोमीटर तक दौड़ाता रहा. बेखौफ आरोपी का दोस्त रूह कंपा देने वाले तमाशे का बेधड़क होकर वीडियो बनाता रहा.

Also Read in
दिल्ली में 2 किलोमीटर तक ट्रैफिक सिपाही को बोनट पर बैठा भगाता रहा कार, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

कागजातों की जांच से बचने के लिए भागा एक युवक बोनट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बैठाकर अंधाधुंध गति से कार को दो किलोमीटर तक दौड़ाता रहा. बेखौफ आरोपी का दोस्त रूह कंपा देने वाले तमाशे का बेधड़क होकर वीडियो बनाता रहा. रविवार को वीडियो वायरल हुआ तो दिल्ली पुलिस में बवाल मच गया. फिलहाल पीड़ित ट्रैफिक सिपाही से हकीकत मालूम करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है. मामला हिंदुस्तान के किसी दूर दराज छोटे शहर का नहीं बल्कि देश की राजधानी दिल्ली का है.

IND vs NZ: विराट कोहली को देखते ही फैन्स चिल्लाने लगे- 'अनुष्का भाभी जिंदाबाद' और फिर... देखें TikTok Viral Video

घटना बीते साल नवंबर की है. वीडियो मगर रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो वायरल होते ही सबसे पहले हड़कंप मचा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में. अभी तक जांच में जो कुछ तथ्य सामने आये उनके मुताबिक, वीडियो दिल्ली के नांगलोई चौक इलाके का है. सड़क पर अंधाधुंध इधर-उधर दौड़ रही कार के बोनट पर जान बचाने को चीख-चिल्ला रहे सिपाही का नाम सुनील पता चला है.

'जितना बजाओगे हॉर्न, उतना ही करना पड़ेगा इंतजार', ध्वनि प्रदूषण पर रोक के लिए मुंबई पुलिस की अनोखी पहल

दिल्ली पुलिस के ही सूत्रों के मुताबिक, वीडियो में दिखाई दे रही कार को ट्रैफिक पुलिस वालों ने नांगलोई चौक पर जांच के लिए रोकना चाहा था. इसी कोशिश के दौरान पुलिस से बचने और पुलिस वालों को सबक सिखाने की नीयत से आरोपी कार चालक ने सिपाही सुनील को कार की स्पीड कम करके पहले तो बोनट पर चढ़ने का मौका दिया, उसके बाद कार की गति बेतहाशा बढ़ा दी और मौके से फरार हो गया. इस पूरे तमाशे का वीडियो कार चालक के दोस्त ने खुद ही बनाया.

MS Dhoni का होटल रूम में वीडियो रिकॉर्ड कर रही थीं पत्नी साक्षी, बोले- 'अपने फायदे के लिए...' देखें Video

अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर दो महीने बाद रविवार को वायरल हो गया. सूत्र बताते हैं कि, वीडियो अगर बाहर न आया होता तो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस इस मामले पर शायद कोई संज्ञान नहीं लेती. पुलिस अफसरों की दलील होती कि, चलो कोई नुकसान तो नहीं हुआ. सिपाही सुरक्षित बच गया। यही क्या कम है. हालांकि, अब वीडियो का जिन्न बाहर आने पर इस पूरे मामले की लीपापोती करने की जुर्रत दिल्ली ट्रैफिक पुलिस महकमा नहीं कर पा रहा है और मामले की जांच की जा रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Man Dragged A Traffic Cop, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com