विज्ञापन

नेचुरल एयर प्यूरीफायर का काम करते हैं ये 4 पौधे, आज ही लगाएं

अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहां पॉल्यूशन का लेवल ज्यादा है, तो कुछ खास पौधों को घर या कमरे में लगाकर ताजगी का एहसास पा सकते हैं. यहां जानिए घर की हवा को साफ रखने के लिए कौन से पौधे लगाने चाहिए.

नेचुरल एयर प्यूरीफायर का काम करते हैं ये 4 पौधे, आज ही लगाएं
हवा साफ रखने वाले पौधे

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है. आजकल बढ़ते प्रदूषण की वजह से सिर्फ बाहर ही नहीं, घर के अंदर की हवा भी खराब हो रही है. घर के अंदर भी लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है. इसका असर हमारी सेहत पर भी पड़ता है. ऐसे में कुछ इंडोर पौधे घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ वातावरण को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकते हैं. अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहां पॉल्यूशन का लेवल अधिक है, तो कुछ खास पौधों को घर या कमरे में लगाकर ताजगी का एहसास पा सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं घर की हवा को साफ रखने में ये 4 पौधे मदद कर सकते हैं.

तुलसी का पौधा

यूट्यूब पर डॉ. शैलेश रौशा ने अपने चैनल @Dr.ShaileshRousha पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने ऐसे 4 पौधे बताए हैं. तुलसी का पौधा लगभग हर घर में मिल जाता है. ये सबसे ज्यादा लगाए जाने वाले पौधों में से एक है. धार्मिक महत्व के साथ-साथ इसे औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है. तुलसी का पौधा घर के वातावरण को ताजा बनाए रखने में मदद करता है.

स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट एक लोकप्रिय इंडोर प्लांट है. इसकी खास बात ये है कि ये कम देखभाल में भी आसानी से बढ़ता है. ये पौधा घर के कमरों, ऑफिस या बालकनी में लगाया जा सकता है. जिन लोगों के पास पौधों की देखभाल के लिए ज्यादा समय नहीं होता, उनके लिए ये एक अच्छा ऑप्शन है.

मनी प्लांट

मनी प्लांट लगभग हर घर में देखने को मिल जाता है. इसकी बेल तेजी से बढ़ती है और ये घर की सजावट में भी चार चांद लगा देता है. इसे पानी या मिट्टी दोनों में आसानी से उगाया जा सकता है. मनी प्लांट को खिड़की, लिविंग रूम या ऑफिस डेस्क के पास रखा जा सकता है.

एलोवेरा

एलोवेरा अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है. स्किन और बालों की देखभाल में इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा ये एक सुंदर इंडोर प्लांट भी है, जिसे कम पानी और कम देखभाल की जरूरत होती है.

यह भी पढ़ें:- घर पर केले और गुड़ से खाद कैसे बनाएं? पौधों में भरपूर आएंगे फूल, जानें जैविक खाद बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- स्टील की बाल्टी कैसे साफ करें? दाग लगी बाल्टी को नई जैसी साफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- मधुकामिनी का पौधा कब लगाना चाहिए? मधुकामिनी का पौधा कैसे लगाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Natural Air Purifiers, Plants
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com