विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2023

बेहतरीन मौसम पर दिल्ली पुलिस ने पर शेयर किया फनी ट्वीट, पढ़ने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे

ट्वीट में देखा जा सकता है कि कैसे दिल्ली पुलिस ने फनी कैप्शन के जरिए लोगों को जागरुक करने की कोशिश की है. इस ट्वीट के जरिए दिल्ली की जनता से कहा गया है कि बारिश के मौसम में शराब का सेवन कर गाड़ी बिल्कुल न चलाएं. आप साथ में पकौड़े और चाय का आनंद ले सकते हैं. 

बेहतरीन मौसम पर दिल्ली पुलिस ने पर शेयर किया फनी ट्वीट, पढ़ने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे
शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं.

Delhi Police Public Awareness Message: दिल्ली का मौसम बेहतरीन हो गया है. बारिश होने के कारण दिल्ली में गर्मी ना के बराबर है. ऐसे में दिल्ली पुलिस का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, बारिश के मौसम में रोड सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने एक फनी ट्वीट शेयर की है. दिल्ली पुलिस ने लिखा है- बारिश के मौसम में शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएं, साथ में पकौड़े और चाय का आनंद लें. सोशल मीडिया पर यह ट्वीट लोगों को जागरुक करने के लिए किया गया है, जो काफी वायरल हो गया है.

देखें ट्वीट

ट्वीट में देखा जा सकता है कि कैसे दिल्ली पुलिस ने फनी कैप्शन के जरिए लोगों को जागरुक करने की कोशिश की है. इस ट्वीट के जरिए दिल्ली की जनता से कहा गया है कि बारिश के मौसम में शराब का सेवन कर गाड़ी बिल्कुल न चलाएं. आप साथ में पकौड़े और चाय का आनंद ले सकते हैं. 

दरअसल, समय-समय पर जनता को जागरुक करने के लिए दिल्ली पुलिस लोगों को इस तरह से जागरुक करती है. सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस ने आग्रह किया है कि शराब पी कर गाड़ी न चलायें. (Don't Drink and Drive) यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है. खबर लिखे जाने तक इस ट्वीट को 162 लाइक मिले हैं, वहीं कई यूज़र ने इस ट्वीट पर रिएक्ट भी किया है. 

वीडियो देखें- विराट कोहली आईपीएल 2023 सीजन शुरू होने से पहले एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Delhi Police Funny Tweet, Delhi Police Green Corridor, Viral And Trending News, Delhi Police Viral Tweet, Delhi Police Viral Tweet On Safe Drive
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com