विज्ञापन

Zomato से नहीं आया खाना, तो ग्राहक ने डिलीवरी पार्टनर को ढूंढ निकाला; सड़क किनारे मजे से खाते मिले 2 लोग

शख्स ने जोमैटो (Zomato) ऑर्डर लेट होने पर लाइव लोकेशन ट्रैक की. मौके पर पहुंचने पर उसने देखा कि दो लोग सड़क किनारे आराम से बैठकर उसी का डिनर खा रहे थे.

Zomato से नहीं आया खाना, तो ग्राहक ने डिलीवरी पार्टनर को ढूंढ निकाला; सड़क किनारे मजे से खाते मिले 2 लोग
फूड डिलीवरी लेट हुई तो दिल्ली के युवक ने डिलीवरी पार्टनर को ढूंढ निकाला
X@RishabhKaushikk

आपने ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया हो और आप भूख से काफी परेशान हों. ऊपर से रात का समय हो, जब कहीं नजदीक खाना मिलने का विकल्प भी न बचा हो तो उस फूड डिलीवरी पार्टनर का एक-एक मिनट का इंतजार लंबा लगने लगता है. कुछ ऐसे ही एक युवक के साथ हुआ. युवक ने Zomato से खाना ऑर्डर किया और ऐप पर तो दिखा दिया कि डिलीवरी पार्टनर खाना लेकर निकल गया. इसके बाद कुछ ही दूर जाकर डिलीवरी पार्टनर आइकन रुक गया और एक ही जगह पर 40 मिनट तक टिका रहा. जिस पर उससे और ज्यादा इंतजार सहा नहीं गया. लोकेशन को ट्रैक करते हुए वह डिलीवरी पार्टनर के पास जा पहुंचा. मौके पर उसने जो देखा, उससे वह एकदम सन्न रह गया. 

एक ही जगह पर रुका रहा डिलीवरी पार्टनर

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिषभ कौशिक नाम के एक शख्स ने अजीबोगरीब घटना साझा की है. कौशिक ने बताया कि उसने रात में 10 बजकर 58 मिनट पर जोमैटो से खड़क सिंह दा ढाबा (Khadak Singh Da Dhaba) से खाना ऑर्डर किया. पर डिलीवरी करने वाला काफी देर तक एक जगह पर रुका रहा. इसके बाद उससे और इंतजार नहीं किया गया. 

शख्स के अनुसार,  डिलीवरी पार्टनर का आइकन 40 मिनट से एक ही जगह पर रुका हुआ था. उसने कहा कि मुझे बताया गया कि ऑर्डर 100 रुपये में बेच दिया गया है और Zomato कस्टमर सर्विस पर भी एक बॉट ही बैठा है. काफी समय बीत जाने के बाद भी जब खाना डिलीवर नहीं हुआ और डिलीवरी पार्टनर की लोकेशन एक ही जगह रुकी हुई दिखाई दी तो उसने खुद जाकर देखने का फैसला किया.

Zomato से नहीं आया खाना, तो ग्राहक ने डिलीवरी पार्टनर को ढूंढ निकाला; सड़क किनारे मजे से खाते दिखे 2 लोग

Photo Credit: X@RishabhKaushikk

लोकेशन पर पहुंचा तो खाते दिखे 2 लोग

उसने ऐप में लोकेशन के हिसाब से उस जगह जा पहुंचा, जो उस फूड डिलीवरी पार्टनर की थी. उसने देखा कि दो लोग सड़क किनारे आराम से बैठकर उनके द्वारा ऑर्डर किया गया खाना खा रहे थे. उसने एक्स पर एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें ऑर्डर डिलीवर्ड होने का मैसेज था. शख्स के पोस्ट के जवाब में जोमैटो (Zomato) की सेवा और डिलीवरी सिस्टम पर लोगों ने सवाल खड़े कर किए. 

रिषभ के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए एक एक्स यूजर ने लिखा कि यह स्वीकार्य नहीं है. अगर डिलीवरी पार्टनर खाना चुरा सकता है, तो वह खाने में कुछ भी मिलाकर उसे खराब भी कर सकता है. कस्टर की सुरक्षा का क्या? लोगों को इसका बहिष्कार करना चाहिए. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि मेरे साथ यह तो कई बार हो चुका है. 

यह भी पढे़ं- Scorpio को चोरी से बचाने के लिए अपनाई अजीब तरकीब, लोग बोले-'ई बिहार है, यहां कुछ भी हो सकता है'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral Post, Delhi News, Delhi Viral News, Zomato News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com