विज्ञापन

Scorpio को चोरी से बचाने के लिए अपनाई अजीब तरकीब, लोग बोले-'ई बिहार है, यहां कुछ भी हो सकता है'

विदेश में नौकरी करने वाले युवक ने चोरी के डर से अपनी नई महिंद्रा स्कॉर्पियो को दो मंजिला मकान की छत पर पार्क करवा दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

2 मंजिला घर की छत पर चढ़ा दी Scorpio
NDTV Reporter

Viral Video: ई बिहार है, यहां कुछ भी हो सकता है... ये वाला डायलॉग एक बार फिर से सही साबित हो रहा है. एक युवक ने चोरी से बचाने के लिए अपनी नई महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) गाड़ी को अपने दो मंजिला घर की छत पर खड़ी कर दी. युवक विदेश में नौकरी करता है और घर में सिर्फ उसकी पत्नी रहती है. ऐसे में उसे स्कॉर्पियो चोरी होने का डर सताया, जिसके बाद उसने क्रेन की मदद से स्कॉर्पियो को घर की छत पर पार्क करवा दिया. छत पर स्कॉर्पियो को पार्क करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

क्रेन से चढ़वा दी स्कॉर्पियो

दरअसल, दो मंजिला घर की छत पर स्कॉर्पियो गाड़ी पार्क करने का वीडियो बिहार के गोपालगंज का है. मांझा थाना क्षेत्र के मीरा टोला निवासी मनोज यादव इजराइल में नौकरी करते हैं, जबकि उनकी पत्नी घर पर रहती हैं. मनोज के पास नई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक (Mahindra Scorpio Classic) है. ऐसे में उनको यहां घर पर स्कॉर्पियो के चोरी होने का डर सताया.

मनोज ने क्रेन की मदद से स्कॉर्पियो को सीधे छत पर चढ़वा दिया. जिसका वीडियो भी सामने आया है. मनोज का फैसला अब चर्चा का विषय बन गया.

इसके बाद उन्होंने अजीब तरकीब अपनाते हुए स्कॉर्पियो की घर की छत पर चढ़वा दिया. जिस समय क्रेन से स्कॉर्पियो को छत पर चढ़ाया जा रहा है, उस समय मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा है. वायरल वीडियो में महिंद्रा की Scorpio गाड़ी को क्रेन की मदद से सीधे घर की छत पर चढ़ाते हुए देखा जा सकता है. भारी-भरकम SUV को पहले क्रेन से उठाया जाता है और फिर बेहद सावधानी से दो मंजिला मकान की छत पर उतार दिया जाता है. 

इजराइल में नौकरी करता है मनोज

मनोज यादव इजरायल में नौकरी करते हैं और परिवार में पति-पत्नी ही रहते हैं. मनोज यादव के विदेश जाने के बाद उनकी Scorpio की देखभाल के लिए ड्राइवर लगाया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ड्राइवर को भी विदेश जाना पड़ा. इसके बाद गाड़ी की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई. स्थानीय लोगों के अनुसार, गाड़ी चोरी न हो जाए और लंबे समय तक सुरक्षित रहे, इसी वजह से कार को घर की छत पर रखने का अनोखा फैसला लिया गया.

इसके बाद क्रेन की मदद से Scorpio को उठाकर घर की दूसरी मंजिल की छत पर पहुंचा दिया गया. जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. किसी ने कहा, "जहां पर हमारी सोच खत्म होती हैं. वहां से बिहारी सोचना शुरू करते हैं. किसी ने लिखा, आइए ना हमरा बिहार में..." जबकि एक यूजर ने लिखा कि चोरों से नहीं रिश्तेदार के मांगने की वजह से स्कॉर्पियो को छत पर पार्क कर दिया. 

यह भी पढे़ं- सरकारी स्कूल के नए हेड मास्टर ने कुर्सी का किया शुद्धिकरण, VIDEO वायरल होते ही गिरी गाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral Video, Bihar News, Bihar Viral Video, Gopalganj News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com