दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक बाइक राइडर ने सड़क पर खड़े ई-रिक्शा चालकों को लेकर ऐसा तंज कसा कि लोग भी उसकी बात से सहमत नजर आए. खास बात यह रही कि वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी तुरंत फीडबैक दिया और मामले की जानकारी मांगी. दरअसल, सोशल मीडिया पर 'पं. नेत्यन्याहू (इजराइल वाले)' नाम से मशहूर कंटेंट क्रिएटर दिल्ली की सड़कों पर बाइक राइड कर रहे थे. इसी दौरान कुछ ई-रिक्शा बीच सड़क पर खड़े दिखाई दिए, जिससे ट्रैफिक इफेक्ट हो रहा था और बाकी गाड़ियों को भी रुकना पड़ रहा था.
मजाकिया अंदाज में कही बड़ी बात
राइडर ने लिखा कि क्या कोई इन लोगों को कंट्रोल कर सकता है. इन बैटरी रिक्शा वालों ने पूरी दिल्ली का बुरा हाल कर दिया है. अब तो दिल्ली वालों को भी लगने लगा है कि अधिकारियों को कोई चिंता नहीं है. वायरल वीडियो में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि यहां क्यों खड़े हो, भाई थोड़ा और आगे बीच सड़क पर आ जाओ. उनकी यह बात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
इनको कोई काबू कर सकता है? सारी दिल्ली की बैंड बजा रखी है इन बैट्री रिक्शा वालों ने । अब तो दिल्ली वाले भी मानने लगे हैं कि ऑथोरिटी को कोई चिंता नहीं है ! कुछ करो इनका दिल्ली ट्रैफिक पुलिस साब ! @dtptraffic @CMODelhihttps://t.co/S6D82ASMp3
— पं० नेत्यन्याहू (इजराइल वाले)(@drpraveen_DPS) June 8, 2026
हेलमेट कैमरे में रिकॉर्ड हुआ पूरा नजारा
बता दें कि यह पूरा नजारा राइडर के हेलमेट में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. बाद में उन्होंने वीडियो को अपने पर्सनल सोशल मीडिया पेज 'एक्स' पर शेयर किया. साथ ही वीडियो शेयर करते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और सीएमओ दिल्ली को टैग भी किया.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिया जवाब
वीडियो वायरल होने के कुछ ही समय बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पोस्ट पर फीडबैक दिया. उन्होंने जवाब में लिखा,'Thank you, kindly mention date, time and place.'
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में फ्लैट ढूंढना बुरे सपने जैसा, शख्स ने बताया संघर्ष
यह भी पढ़ें: 'वहां सेटल होने में मुझे एक साल लग गया', मुंबई की महिला ने दुबई जाने के बारे में बताई सच्चाई
यह भी पढ़ें: बेटे ने उड़ाया प्लेन और मां बनी यात्री... भावुक वीडियो ने जीता लोगों का दिल, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं