विज्ञापन

बेटी के साथ उसका गूगल ऑफिस देखने पहुंचे पापा-मम्मी, नहीं रहा खुशी का ठिकाना, भावुक कर देने वाला Video वायरल

बेंगलुरु में गूगल की क्लाउड इंजीनियर ने अपने माता-पिता को ऑफिस घुमाया, जिसका भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. यह कहानी माता-पिता के गर्व और बेटी की सफलता का खूबसूरत उदाहरण है.

बेटी के साथ उसका गूगल ऑफिस देखने पहुंचे पापा-मम्मी, नहीं रहा खुशी का ठिकाना, भावुक कर देने वाला Video वायरल
बेटी के साथ उसका गूगल ऑफिस देखने पहुंचे पापा-मम्मी

बेंगलुरु से एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने माता-पिता को गूगल का ऑफिस दिखाने लाई है. गूगल में क्लाउड इंजीनियर के रूप में काम करने वाली डिपिंटी ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके माता-पिता पहली बार उस जगह को देख रहे हैं जहां उनकी बेटी काम करती है. नेपाल के काठमांडू की रहने वाली डिपिंटी वीडियो में अपने पापा-मम्मी का ऑफिस के एंट्री गेट पर स्वागत करती है और फिर उन्हें पूरे कैंपस में घुमाते हुए अलग-अलग जगहों के बारे में बताती हैं.

पिता ने खींची तस्वीरें, मां ने लिया हर पल का आनंद

वीडियो में डिपिंटी की मां ऑफिस की हरियाली और खुले माहौल को देखकर खुश नजर आती हैं, जबकि उनके पिता गर्व के साथ मोबाइल से बेटी के ऑफिस की तस्वीरें लेते दिखाई देते हैं. दोनों को ऑफिस के गेमिंग जोन में समय बिताते और बाद में कैफेटेरिया में साथ लंच करते भी देखा जा सकता है. इस खास पल को शेयर करते हुए डिपिंटी ने लिखा, कि वह अपने माता-पिता को यह महसूस कराना चाहती थीं कि उनकी बेटी एक सुरक्षित और अच्छे माहौल में काम कर रही है.

देखें Video:

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताया प्यार

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस भावनात्मक पल की खूब सराहना की. एक यूजर ने लिखा, आपने हर माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया. दूसरे ने कहा, यह मेरा सपना है, मैं भी अपनी मां को हर खुशी देना चाहता हूं. कई लोगों ने इसे माता-पिता के त्याग और बच्चों की सफलता का खूबसूरत उदाहरण बताया.

कैसा है गूगल का नया बेंगलुरु कैंपस?

गूगल का बेंगलुरु ऑफिस फरवरी 2025 में शुरू हुआ था और यह करीब 16 लाख वर्ग फुट में फैला है. हर फ्लोर को शहर की तरह डिजाइन किया गया है, जिसमें टीम-आधारित ‘नेबरहुड' और ‘सभा' नाम का एक बड़ा एम्फीथिएटर स्टाइल स्पेस बनाया गया है. बेंगलुरु की हरियाली से प्रेरित इस कैंपस में लैंडस्केप्ड गार्डन, वॉकिंग और जॉगिंग ट्रैक, और ‘अरण्य' नाम का एक मिनी फॉरेस्ट भी है, जो शोर को कम करने में मदद करता है. इसके निर्माण में स्थानीय सामग्री का इस्तेमाल किया गया है.

यह भी पढ़ें: रात में एक घंटे यात्री को ढूंढता रहा, फिर लौटाया पासपोर्ट और PR कार्ड, टैक्सी ड्राइवर की ईमानदारी बनी मिसाल

अमेरिका में बसे भारतीय ने सुनाई मां की मेहनत की कहानी, बेबीसिटिंग कर जुटाए पैसे और विदेश में खरीदा अपना घर

टीचर ने पढ़ाई को बना दिया खेल, नाच-गाने से बच्चों को सिखाए ‘Days of the Week', 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com