विज्ञापन

कॉन्फिडेंस हो तो ऐसा! टॉय ट्रेन से टक्कर के बाद ड्राइवर का अजीबोगरीब दावा, वीडियो देख लोगों ने ली मौज

Darjeeling Toy Train Accident: सोशल मीडिया पर दार्जिलिंग का एक वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें टैक्सी ड्राइवर अपनी गलती मानने के बजाय टॉय ट्रेन के पायलट से ही भिड़ता नजर आ रहा है और कह रहा कि, 'ट्रेन गलत रास्ते से क्यों आई.'

कॉन्फिडेंस हो तो ऐसा! टॉय ट्रेन से टक्कर के बाद ड्राइवर का अजीबोगरीब दावा, वीडियो देख लोगों ने ली मौज
पटरी के पास खड़ी टैक्सी से टॉय ट्रेन टकरा गई, जिसके बाद ड्राइवर ने लोको पायलट पर ही नियम तोड़ने का लगा दिया आरोप
Photo-@col_chaubey

Darjeeling Toy Train And Taxi Viral Video: सोचिए क्या हो, जब कोई सड़क पर गलत तरीके से गाड़ी पार्क कर दे और जब सामने से आता कोई वाहन उससे टकरा जाए. खुद की गलती होते हुए वो उल्टा सामने वाले को डांटने लगें कि, 'तुम गलत साइड से आ रहे हो…' तो सुनकर हंसी आना लाजिमी है. ऐसा ही कुछ हुआ पश्चिम बंगाल के हिल स्टेशन दार्जिलिंग में, जहां एक अपनी गलती होते हुए भी एक टैक्सी ड्राइवर ने टॉय ट्रेन के पायलट पर ही रॉन्ग साइड गाड़ी चलाने का आरोप मढ़ दिया. अब वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें-ऑडी कार से आने वाले इस मोची की दुकान देखकर चेंज कर लोगे अपना प्रोफेशन! चौंका देगी कमाई

गजब का कॉन्फिडेंस (Darjeeling toy train accident)

यह घटना तब हुई जब टॉय ट्रेन अपने तय रूट से गुजर रही थी. इस बीच एक टैक्सी ड्राइवर ने अपनी महिंद्रा सूमो रेलवे ट्रैक के पास खड़ी कर दी थी और जैसे ही वहां से टॉय ट्रेन गुजरी, कार को रगड़ते हुए थोड़ा आगे बढ़ गई. जैसे ही टक्कर हुई ट्रेन रुकी...ड्राइवर ने गाड़ी से उतरकर हंगामा शुरू कर दिया. यही नहीं गुस्से में लोको पायलट से कहा कि, 'तुम रॉन्ग साइड से क्यों आ रहे हो.' टैक्सी ड्राइवर की ये बात सुनकर वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट गई और बेचारा लोको पायलट भी टैक्सी ड्राइवर का यह अजीब तर्क सुनकर हक्का-बक्का रह गया. इस बीच राहगीरों ने भी टैक्सी ड्राइवर को समझाने की लाख कोशिशें की, कि ट्रेन पटरियों पर चलती है, लेकिन टैक्सी ड्राइवर अपनी बात पर अड़ा रहा.

कानूनी कार्रवाई की गाज (Legal action against the driver)

ये घटना जहां लोगों के लिए चुटकुला बन गई. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दार्जिलिंग पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने इस लापरवाही और मामले की गंभीरता को देखते हुए टैक्सी ड्राइवर की कार जब्त कर ली. टैक्सी ड्राइवर पर रेलवे के काम में बाधा डालने के आरोप में केस भी दर्ज हुआ है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए मौज ले रहे हैं. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, 'इतना आत्मविश्वास जीवन में चाहिए कि ट्रेन को ही रॉन्ग साइड बता दूं.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'शायद ड्राइवर को लगा कि टॉय ट्रेन है, तो खिलौने की तरह रास्ता बदल लेगी.'

ये भी पढ़ें-VIDEO: यहां बहता है 'खूनी' झरना! ब्लड जैसा लाल क्यों दिखता है इसका पानी, चौंका देगी वजह

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train Accident, Toy Train Accident, Darjeeling, Taxi Driver, Mahindra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com