विज्ञापन

आते ही फिर छा जाएगी Mahindra की नई Scorpio, अगले महीने हो सकती है लॉन्च, फीचर्स और डिजाइन लीक!

Mahindra Scorpio-N Facelift की बिना कवर वाली तस्वीरें सामने आई हैं. नई SUV में 10.25 इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा पैनोरमिक सनरूफ और कई नए फीचर्स मिल सकते हैं.

आते ही फिर छा जाएगी Mahindra की नई Scorpio, अगले महीने हो सकती है लॉन्च, फीचर्स और डिजाइन लीक!
  • नई Scorpio-N Facelift की पहली तस्वीरें सामने आईं
  • SUV में मिलेगा बड़ा टचस्क्रीन और डिजिटल क्लस्टर
  • 15 अगस्त को हो सकती है नई Scorpio-N की एंट्री

Mahindra अपनी नई गाड़ियों और बड़े अपडेट का ऐलान अक्सर 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर करती है. इस बार भी कंपनी इसी दिन Scorpio-N Facelift से पर्दा उठा सकती है. लॉन्च से पहले SUV को बिना किसी कवर के देखा गया है, जिससे इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर की कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि नई Scorpio-N में डिजाइन की तुलना में केबिन में ज्यादा बदलाव किए गए हैं.

केबिन में मिलेंगे कई बड़े बदलाव

लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक नई Mahindra Scorpio-N Facelift में पहले से बड़ा 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा. यह मौजूदा मॉडल की स्क्रीन से बड़ा होगा. स्क्रीन के नीचे फिजिकल बटन भी दिए गए हैं, जिनका लेआउट Mahindra Roxx से मिलता-जुलता दिखाई देता है. नई SUV में अब मौजूदा सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की जगह फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा. इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ को भी पहले से बड़ा बनाया गया है.

डैशबोर्ड में भी दिखे बदलाव

नई Scorpio-N Facelift में सेंटर एयर वेंट्स का लेआउट बदला गया है. अब इन्हें हॉरिजॉन्टल डिजाइन में रखा गया है. हालांकि डैशबोर्ड के कंट्रोल बटन, गियर लीवर, USB पोर्ट, टैन इंटीरियर थीम और मौजूदा स्टीयरिंग व्हील डिजाइन को पहले जैसा ही रखा गया है. इससे साफ है कि Mahindra ने केबिन को ज्यादा मॉडर्न बनाने पर फोकस किया है, जबकि कई परिचित एलिमेंट्स को बरकरार रखा गया है.

एक्सटीरियर में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं

बाहरी डिजाइन की बात करें तो नई Scorpio-N Facelift में बड़े बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक SUV के फ्रंट और रियर में हल्के स्टाइलिंग अपडेट किए जा सकते हैं. इसके अलावा कुछ नए कलर ऑप्शन भी जोड़े जा सकते हैं. हालांकि इसके ओवरऑल डिजाइन में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.

इंजन में नहीं होगा बदलाव

नई Mahindra Scorpio-N Facelift में मैकेनिकल स्तर पर किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है. SUV में पहले की तरह 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलेगा. दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी पहले की तरह उपलब्ध रहने की संभावना है.

पिछले अपडेट में मिले थे ADAS फीचर्स

Mahindra ने जून 2025 में Scorpio-N को आखिरी बड़ा अपडेट दिया था. उस समय कंपनी ने SUV में ADAS फीचर्स और नया Z8T वेरिएंट जोड़ा था. इसके साथ Sony साउंड सिस्टम, फ्रंट कैमरा, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स तथा इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए थे. अब माना जा रहा है कि आने वाला फेसलिफ्ट मॉडल मुख्य रूप से इंटीरियर और टेक्नोलॉजी अपग्रेड पर फोकस करेगा.

ये भी पढ़ें: Tata Motors की रफ्तार पर ब्रेक! बाढ़ के कारण Tiago से Nexon तक का प्रोडक्शन बंद, ग्राहकों पर कितना असर?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahindra Scorpio-N India, Mahindara & Mahindra, Mahindra Scorpio-N India Price, Car, SUV
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com