इस समय देश भर में दुर्गा पूजा का माहौल है. हर तरफ पूजा की तैयारी हो रही है. दुर्गा पूजा की बात हो और पश्चिम बंगाल का नाम न हो, ये कैसे हो सकता है. पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस मौके पर लोग एक दूसरे को बधाई देते हैं. दुर्गा पूजा की सबसे खास बात ये है कि इस मौके पर बेहतरीन पंडाल देखने को मिलते हैं. इस तरह के पंडाल को थीम बेस्ड पंडाल कहते हैं. अभी हाल ही में कोलकता में एक पंडाल लॉर्डस थीम पर बनाया गया है, इसका उद्घाटन खुद सौरव गांगुली ने किया है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है.
देखें वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सौरव गांगुली लॉर्डस की यादों को फिर जी रहे हैं. ये पंडाल दक्षिणी कोलकाता के गरिया में स्थित है. ये वही लॉर्ड्स ग्राउंड है, जहां बारत ने इतिहास रचा था. 2002 में नेटवेस्ट त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में जीत के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में सौरव गांगुली ने अपनी शर्ट उतारकर जीत का जश्न मनाया था. ये पंडाल इतिहास को फिर से याद करने के लिए बनाया गया है. वीडियो में सौरव गांगुली बेहद खुश नज़र आ रहे हैं. हाथ में तिरंगा लेकर सभी का अभिवादन कर रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
साल 2002 में भारत, श्रीलंका और मेजबान इंग्लैंड के बीच नेटवेस्ट सीरीज खेली गई थी. उस सीरीज में भारत का नेतृत्व सौरव गांगुली कर रहे थे. उस त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में भारत और इंग्लैंड अपनी जगह बनाने में सफल हुए थे. लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने 325 रन बनाए थे, जवाब में भारत ने बेहतरीन मैच खेलकर ये मैच जीता था. खुशी में गांगुली ने अपनी टीशर्ट निकाल दी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं