विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2023

बेटी की विदाई के वक्त पिता ने दूल्हे से कही ऐसी बात सुनकर लोगों के छलक पड़े आंसू

एक बेटी की शादी में भावुक होते पिता का वीडियो इन दिनों लोगों को इमोशनल कर रहा है, जिसमें अपनी बेटी का हाथ दमाद के हाथ में देते हुए पिता दिल छू लेने वाली बात कहते हुए भावुक हो जाता है.

बेटी की विदाई के वक्त पिता ने दूल्हे से कही ऐसी बात सुनकर लोगों के छलक पड़े आंसू
बेहद भावुक कर देने वाला है पिता और बेटी का ये वीडियो

बेटी बड़ी हो जाए, तो उसकी शादी को लेकर हर पिता चिंता में रहते हैं, लेकिन शादी के बाद उसके घर से विदा (Father emotional on daughter wedding day) होने पर भी सबसे अधिक दुख पिता को ही होता है. पिता और बेटी का रिश्ता (Father daughter emotional video) ही कुछ ऐसा होता है. बेटी की शादी में भावुक होते एक ऐसे ही पिता का वीडियो (Father emotional) इन दिनों सोशल मीडिया (social media) पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आपको एक पिता का अपनी बेटी के लिए निस्वार्थ प्यार और उसे लेकर उनकी चिंता नजर आती है. वीडियो (viral video) ने नेटिजन्स को भी भावुक कर दिया है. अब इस दिल छू लेने वाले वीडियो को लोग खूब देख और पसंद कर रहे हैं.

यहां देखें वीडियो

बेटी और पिता के रिश्ते को दिखाता है वीडियो

gaur_rang नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर हुआ ये वीडियो एक शादी (wedding) के दौरान का है, जब एक पिता (Dad shares emotional message) अपनी बेटी का हाथ उसके पति के हाथ में देते हुए कहते हैं (Heart touching wedding speech) कि, अगर कभी तुम्हारी भावनाओं में कोई बदलाव आ जाए और तुम मेरी बेटी (father crying at daughter wedding) से प्यार करना बंद कर दो, तो प्लीज उसे किसी तरह से हर्ट मत करना, उसे मेरे पास वापस ले आना और उसे मुझे वापस कर देना. ऐसा कहते हुए पिता बेहद भावुक नजर आते हैं और उन्हें देख वहां बैठे लोग भी भावुक हो जाते हैं.

नेटिजन्स भी हुए भावुक

सोशल मीडिया पर लोगों को भी इस पिता के शब्दों (heart touching message) ने छू लिया और वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो (wedding viral video) पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'हर पिता अपनी बेटी के लिए सुपर हीरो होता है.' वहीं दूसरे ने लिखा, 'ये सबसे प्योरेस्ट चीज है, जो मैंने कभी सुना हो, मेरा रोना नहीं रुक रहा.' तीसरे ने लिखा, 'इस पिता को गले लगाओ भाई, उसने अपने जीवन की सबसे मूल्यवान संपत्ति के लिए तुम पर भरोसा किया.'

ये भी देखें- "वह इसे बहुत अधिक शालीनता से संभाल रही है": निसा के पैपराज़ी के साथ अनुभव पर काजोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Father Giving Daughter Farewell, Father Daughter Video, Father Daughter Emotional Video, Viral Video, Father Emotional Speech, Father Emotional Video, Father Emotional On Daughter Wedding Day, Heart Touching Message, Dad Shares Emotional Message, Dad, Dad And Daughter, Heart Touching Wedding Speech, Father Crying At Daughter Wedding, Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com