विज्ञापन

Navratri 2nd Day: नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्माचरिणी को लगाएं इस खास चीज का भोग, नोट करें रेसिपी

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्माचरिणी को लगाएं शक्कर से बनी चीजों का भोग.

Navratri 2nd Day: नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्माचरिणी को लगाएं इस खास चीज का भोग, नोट करें रेसिपी
मां ब्रह्माचरिणी को भोग में क्या चढ़ाएं.
Copilot

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्माचरिणी की पूजा की जाती है. मां दुर्गा की नव शक्तियों का दूसरा स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी का है. ब्रह्मचारिणी (Navratri 2nd Day 2026) का अर्थ, ब्रह्म का अर्थ होता है तपस्या और चारिणी का अर्थ आचरण से है, यानी ये देवी तप का आचरण करने वाली हैं. मां का यह रूप काफी शांत और मोहक है. मान्यता है कि इस दिन मां को शक्कर से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है. अगर आप व्रत के दौरान कुछ मीठा, स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाला भोग तैयार करना चाहते हैं, तो मखाना-शक्कर की खीर एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. यह हल्की, स्वादिष्ट और व्रत में खाई जाने वाली रेसिपी है. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं माता का भोग.

मां ब्रह्मचारिणी के मखाना-शक्कर खीर का भोग-

सामग्री-

  • 2 कप दूध
  • 1 कप मखाने
  • 2-3 बड़े चम्मच शक्कर या मिश्री
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • 5-6 बादाम 
  • 5-6 काजू 
  • 2 इलायची 

विधि-

  1. एक पैन में घी गर्म करके मखानों को 2-3 मिनट तक हल्का भून लें.
  2. आधे मखानों को दरदरा पीस लें.
  3. दूध को उबालें और उसमें भुने हुए मखाने डाल दें.
  4. 8-10 मिनट तक पकाएं.
  5. अब शक्कर, इलायची और ड्राई फ्रूट्स डालें.
  6. 2-3 मिनट और पकाकर गैस बंद कर दें.
  7. खीर बनकर तैयार है इसे आप ठंडी करके भोग में चढ़ाएं और व्रत है तो बाद में आप भी खा सकते हैं. 
Latest and Breaking News on NDTV

क्यों लगाया जाता है मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर का भोग- 

मान्यताओं के अनुसार, दूसरे नवरात्र पर मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर, मिश्री और मीठे व्यंजन अर्पित किए जाते हैं. कहा जाता है कि इससे वातावरण में मिठास और सकारात्मकता बनी रहती है.

व्रत में मखाना खीर खाने के फायदे-

लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद मिलती है. 
कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा सोर्स है.
जल्दी बन जाती है.
बच्चों और बड़ों दोनों के लिए अच्छी. 

ये भी पढ़ें- साबूदाने को दें नया ट्विस्ट और व्रत के लिए बनाएं एवोकाडो कोकोनट सागो ड्रिंक, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navratri 2nd Day, Navratri 2nd Day Bhog, Navratri 2nd Day Pujan Vidhi, Maa Brahmcharini, Maa Brahmcharini Bhog Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com