पांडा (Panda) हम सभी को बहुत पसंद होते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर उनके मजेदार वीडियोज (Funny Videos) वायरल होते रहते हैं. पांडा दिखने में जितने क्यूट होते हैं उतनी ही प्यारी उनकी हरकतें होती हैं. वे अपनी मजेदार हरकतों से हमारा दिल जीत लेते हैं. सोशल मीडिया पर पांडा का एक ऐसा ही क्यूट वीडियो वायरल (Panda Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
-
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | 'फिट इन नहीं, सबसे अलग दिखना जरूरी है', मोहिनी डे ने बताया Gen Z को मंत्र -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
स्मिथसोनियन नेशनल जू (Smithsonian's National Zoo) के आधिकारिक इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर साझा किया गया यह वीडियो देखकर सभी काफी खुश हैं. यह वीडियो क्यूट बेबी पांडा Xiao Qi Ji का है. इस वीडियो में यह पांडा पेड़ पर चढ़कर मस्ती करते हुए नजर आ रहा है. एक मिनट 26 सेकेंड के इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक क्यूट पांडा जिसका नाम Xiao Qi Ji है, वह पेड़ पर काफी ऊंचाई तक पहले चढ़ता है और फिर पेड़ पर सरकते हुए नीचे आ रहा है. नीचे सरकते हुए पांडा धड़ाम से गिर जाता है.
लेकिन, वह हार नहीं मानता और दोबारा पेड़ पर चढ़ने की कोशिश करता है. पांडा नई-नई जगह पर जाकर पेड़ पर चढ़ने की कोशिश करता है. उसे देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे वह काफी थक गया है. कुछ देर बाद वह थककर आराम से लेट जाता है. इस वीडियो को अबतक 28 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं और इस पर प्यारे-प्यारे कमेंट्स भी कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं