विज्ञापन

Crying Horse: चीन में ट्रेंड कर रहा है 'रोता हुआ घोड़ा', जानें क्या है इसकी कहानी, क्यों हुआ इतना वायरल

Crying Horse Toy: चीन में 'रोते हुए घोड़े' का टॉय वायरल हो रहा है. यह घोड़ा किसी फिल्म या एनिमेशन का कैरेक्टर नहीं है. इससे अलग बस एक छोटा-सा लाल रंग का सॉफ्ट टॉय है, जो गलती से बना और अब लाखों लोगों की भावनाओं की आवाज बन चुका है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

Crying Horse: चीन में ट्रेंड कर रहा है 'रोता हुआ घोड़ा', जानें क्या है इसकी कहानी, क्यों हुआ इतना वायरल
चीन में क्यों ट्रेंड कर रहा है 'रोता हुआ घोड़ा'?

Crying Horse Toy: चीन में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अजीब लेकिन दिल छू लेने वाला ट्रेंड छाया हुआ है. यहां एक 'रोते हुए घोड़े' का टॉय वायरल हो रहा है. बता दें कि ये घोड़ा किसी फिल्म या एनिमेशन का कैरेक्टर नहीं है. इससे अलग ये बस एक छोटा-सा लाल रंग का सॉफ्ट टॉय है, जो गलती से बना और अब लाखों लोगों की भावनाओं की आवाज बन चुका है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

Dogs Suicide Bridge: इस रहस्यमयी पुल से कूदकर आत्महत्या कर लेते थे कुत्ते, कहानी सुनकर चौंक जाएंगे

क्यों वायरल हो रहा है ये टॉय?

दरअसल, चीन में 17 फरवरी से Year of the Horse की शुरुआत होने वाली है. चीनी राशि चक्र में घोड़ा ऊर्जा, ताकत और मेहनत का प्रतीक माना जाता है. लेकिन इसी मौके पर एक ऐसा घोड़ा वायरल हुआ, जो मुस्कुराने के बजाय रोता हुआ दिख रहा था. यह टॉय चीन के पूर्वी इलाके यीवू (Yiwu) में स्थित Happy Sister नाम की फैक्ट्री में बनाया गया था. फैक्ट्री मालिक झांग हुओछिंग के मुताबिक, असल डिजाइन में घोड़े के चेहरे पर बड़ी-सी मुस्कान होनी थी. लेकिन सिलाई करते वक्त एक कर्मचारी से गलती हो गई और मुंह उल्टा सिल गया. इससे मुस्कुराता घोड़ा रोता हुआ घोड़ा बन गया, उसकी नाक के पास बने निशान ऐसे लगते हैं जैसे आंसू बह रहे हों.

शुरुआत में झांग ने इस गलती को एक खराब प्रोडक्ट माना और ग्राहक को रिफंड देने की पेशकश भी की. लेकिन ग्राहक ने टॉय वापस नहीं किया. कुछ ही समय बाद झांग ने देखा कि उसी टॉय की तस्वीरें और वीडियो चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रही हैं. वायरल फोटोज को देखने के बाद लोग इसे अपनी वर्क लाइफ से जोड़कर देख रहे हैं. 

घोड़े की फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने मजाक में लिखा, 'रोता हुआ घोड़ा वो चेहरा है जो ऑफिस में होता है और मुस्कुराता घोड़ा वो जो काम के बाद होता है.' यह लाइन देखते ही देखते मीम बन गई.

बता दें कि चीन में आज भी कई लोग लॉन्ग वर्किंग आवर्स से जूझ रहे हैं. भले ही '996' वर्क कल्चर (सुबह 9 से रात 9, हफ्ते में 6 दिन) को 2021 में बैन कर दिया गया हो, लेकिन ओवरटाइम अब भी आम है. ऐसे में यह रोता हुआ घोड़ा कई लोगों के लिए उनकी थकान, तनाव और दबाव का प्रतीक बन गया. लोग इसे अपनी ऑफिस की डेस्ट पर रख रहे हैं. 

वहीं, फोटो वायरल होने के बाद इस घोड़े की मांग इतनी बढ़ गई कि Happy Sister फैक्ट्री को रोज 15,000 से ज्यादा ऑर्डर मिलने लगे. इसके चलते कंपनी को 10 नई प्रोडक्शन लाइनें खोलनी पड़ीं. अब जानबूझकर इसी 'सैड फेस' वाले घोड़े को बनाया जा रहा है.

फैक्ट्री के ओनर का कहना है कि अब उनका रोता हुआ घोड़ा सिर्फ एक खिलौना नहीं रहा. यह आज के दौर के वर्क प्रेशर, भावनाओं और इंटरनेट कल्चर का सिंबल बन चुका है और शायद इसी वजह से इतना वायरल हो रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com