विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2026

Dogs Suicide Bridge: इस रहस्यमयी पुल से कूदकर आत्महत्या कर लेते थे कुत्ते, कहानी सुनकर चौंक जाएंगे

यहां हम आपको एक ऐसी अजीबोगरीब जगह के बारे में बता रहे हैं, जहां पहुंचकर कुत्ते आत्महत्या कर लेते थे. ये जगह स्कॉटलैंड में है.

Dogs Suicide Bridge: इस रहस्यमयी पुल से कूदकर आत्महत्या कर लेते थे कुत्ते, कहानी सुनकर चौंक जाएंगे
इस पुल पर आते ही सुसाइड कर लेते थे डॉग

The Dog Suicide Bridge of Scotland: क्या आपने कभी सुना है कि किसी जानवर ने आत्महत्या की हो? अगर नहीं, तो ये आर्टिकल आपको हैरान कर सकता है. यहां हम आपको एक ऐसी अजीबोगरीब जगह के बारे में बता रहे हैं, जहां पहुंचकर कुत्ते आत्महत्या कर लेते थे. ये जगह स्कॉटलैंड में है. स्कॉटलैंड में मौजूद एक पुल डॉग्स का सुसाइड प्वाइंट माना जाता है. कहा जाता है इस पुल से छलांग लगाकर कुत्ते खुद अपनी जान दे देते हैं.

स्कॉटलैंड का रहस्यमयी 'डॉग्स सुसाइड ब्रिज'

खबरों के मुताबिक, स्कॉटलैंड के डंबार्टन इलाके में मौजूद इस पुल की हाइट करीब 50 फीट है. लोकल लोग बताते हैं कि जब भी कोई डॉग अपने मालिक के साथ यहां टहलने आता है, तो अचानक बिना किसी डर के पुल से नीचे कूद जाता है. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में भी इस घटना का जिक्र किया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, सैकड़ों डॉग्स इस पुल से छलांग लगा चुके हैं. यही कारण है कि इस पुल को 'डॉग्स सुसाइड ब्रिज' (Dogs Suicide Bridge) नाम दिया गया है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पुल का निर्माण 1950 में किया गया था और  तभी से ऐसी घटनाएं सामने आने लगी थीं. हालांकि, पुल का क्या रहस्य है, इस बारे में किसी को कुछ भी पता नहीं चल पाया है.  हैरानी की बात ये है कि अधिकतर डॉग्स एक ही जगह से कूदते हैं. कुत्तों की आत्महत्या को देखते हुए एडमिनिस्ट्रेशन को यहां वॉर्निंग बोर्ड तक लगाना पड़ा ताकि लोग अपने पालतू कुत्तों को संभालकर रखें. 

भूत प्रेत या कोई साइंटिफिक रीजन?

इस पुल को लेकर कई तरह की कहानियां सुनी सुनाई जाती हैं. कुछ लोगों का मानना है कि यहां निगेटिव एनर्जी या भूत प्रेत मौजूद हैं. कई डॉग ओनर्स का कहना है कि उनके पालतू बिल्कुल नॉर्मल थे लेकिन जैसे ही वो पुल पर पहुंचे, उनका बहेवियर अचानक बदल गया. हालांकि, कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि पुल के नीचे मौजूद एनिमल्स की तेज स्मेल डॉग्स को अट्रेक्ट करती है, जिसके कारण वो छलांग लगा देते हैं. लेकिन इस थ्योरी को भी पूरी तरह से सही नहीं माना जाता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dog, Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com