विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2022

युवराज सिंह बने पिता, सोशल मीडिया पर फैंस ने कहा- युवी को छोटा युवराज मुबारक!

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh)ने सोशल मीडिया पर एक ख़ुशखबरी दी है. वो पिता बन गए हैं, उनकी पत्नी हेजल कीच ने बेटे को जन्म दिया है. ये ख़बर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल चुकी है. सोशल मीडिया के यूज़र्स युवराज सिंह को बधाई दे रहे हैं.

युवराज सिंह बने पिता, सोशल मीडिया पर फैंस ने कहा- युवी को छोटा युवराज मुबारक!

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh)ने सोशल मीडिया पर एक ख़ुशखबरी दी है. वो पिता बन गए हैं, उनकी पत्नी हेजल कीच ने बेटे को जन्म दिया है. ये ख़बर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल चुकी है. सोशल मीडिया के यूज़र्स युवराज सिंह को बधाई दे रहे हैं. युवराज सिंह ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- हमें बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि ऊपर वाले ने में हमें एक बेटे से नवाजा है. उन्होंने आगे लिखा कि, हम भगवान का शुक्र अदा करते हैं और उम्मीद करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाएगा. इस पोस्ट पर लोग रिएक्ट भी कर रहे हैं. आइए देखते हैं, कौन-कौन लोग सोशल मीडिया पर युवराज सिंह को बधाई दे रहे हैं.

पोस्ट देखें

हरभजन सिंह की खुशी देखी जा सकती है

अभिषेक बच्चन ने दी बधाई

साथी क्रिकेटर इरफान पठान ने बधाई दी

अन्य यूज़र्स ने भी दी बधाई

सानिया मिर्ज़ा ने भी दी बधाई

मोहम्मद कैफ ने दी बधाई.

हालांकि युवराज सिंह ने इस बात का भी जिक्र किया है कि वे सभी उनकी प्राइवेसी की भी रेसपेक्ट करें. युवराज ने लिखा है कि हम भगवान को उनके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देते हैं. आपको बता दें कि युवराज सिंह की शादी को पांच साल से भी ज्यादा समय हो चुका है. युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच एक बॉलीवुड एक्ट्रैस रही हैं. 

इस ट्वीट को युवराज सिंह ने खुद अपने ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया है. इसे अबतक 1 लाख से ज़्यादा लोगों ने लाइक किया है, वहीं 50 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने कमेंट्स किए हैं. ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yuvraj Singh Become Father, Yuvraj Singh, Social Media Viral, Trending Story, Hindi Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com