इंडोनेशिया (Indonesia) में एक कोरोना संक्रमित शख्स ने ऐसी अजीब हरकत कर डाली, जिसके बाद अब वो चर्चा में छा गया है. ये शख्स कोरोना संक्रमित (Covid-19 Positive) था और फ्लाइट में सफर करने के लिए इसने अपनी पत्नी का पहचान पत्र इस्तेमाल कर उसके नाम पर टिकट लिया और फिर पकड़ा गया. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स ने पहले तो अपनी पत्नी के आईकार्ड पर उसके नाम का टिकट लिया, फिर उसका बुर्का पहन फ्लाइट में चढ़ गया. फ्लाइट में अपनी पहचान छिपाने के लिए वो लोगों से खुद की पहचान अपनी ही पत्नी के तौर पर बता रहा था और अपने चेहरे के बुर्के से ठक रखा था.
लेकिन, इन सबके बावजूद उसकी चोरी पकड़ी गई. सीएनएन के अनुसार, एक फ्लाइट अटेंडेंट ने पुलिस को बताया, कि उसने अपने चेहरे को ढकने के लिए नकाब पहने हुए आदमी को हवाई जहाज के बाथरूम में जाते देखा और कुछ मिनट बाद पुरुषों के कपड़ों में बाहर आया. उसने टेरनेट में हवाई अड्डे के अधिकारियों को सूचित किया और जब फ्लाइट ने लैंट किया तो शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जब एक ऑन-साइट स्वास्थ्य अधिकारी ने लैंडिंग के तुरंत बाद कोविड -19 के लिए उनका परीक्षण किया, तो उन्हें एक पॉजिटिव टेस्ट रिजल्ट मिला. उसे अब सेल्फ आइसोलेट करने का आदेश दिया गया है, पुलिस ने कहा है कि जैसे ही वह ठीक हो जाएगा, वे उसके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए आगे की कार्रवाई करेंगे.
टर्नेट कोविड -19 टास्क फोर्स के ऑपरेशनल हेड मुहम्मद आरिफ गनी ने सीएनएन को बताया था, कि "हवाई अड्डे ने व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) पहने हुए आदमी को निकालने के लिए तुरंत टर्नेट सिटी कोविड -19 हैंडलिंग टास्क फोर्स टीम से संपर्क किया, और फिर उसे एम्बुलेंस में उसके घर (टर्नेट सिटी में) आइसोलेट करने के लिए ले जाया गया, जहां वह टास्क फोर्स के अधिकारियों द्वारा पर्यवेक्षण किया जाएगा."
यह असामान्य मामला इंडोनेशिया में सख्त यात्रा प्रतिबंधों के बीच आता है, क्योंकि यह अभी तक अपनी सबसे घातक कोविड लहर से जूझ रहा है. देश में एक दिन में लगभग 50 हजार मामले दर्ज हो रहे हैं, क्योंकि कोरोनवायरस के डेल्टा संस्करण ने देश भर में संक्रमणों में वृद्धि की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं