Ankur Warikoo EdTech Business: एंटरप्रेन्योर और कंटेंट क्रिएटर अंकुर वारिकू ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने कोर्स बिजनेस को बंद करने का ऐलान किया है, जबकि इस बिजनेस ने पिछले 5 साल में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई और 25 करोड़ रुपये का मुनाफा किया था. वारिकू ने यह घोषणा X (ट्विटर) पर एक वीडियो के जरिए की, जिससे उनके कई फॉलोअर्स हैरान रह गए. उन्होंने वीडियो में कहा, “मैं अपना कोर्स बिजनेस बंद कर रहा हूं. 5 साल में 5 लाख स्टूडेंट्स जुड़े, 100 करोड़ की कमाई हुई और बिजनेस पूरी तरह मुनाफे में था, फिर भी मैं इसे बंद कर रहा हूं.”
100 करोड़ का बिजनेस किया बंद
वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “हमने 2020 में शुरुआत की थी और उम्मीद से कहीं ज्यादा आगे बढ़े. 5 लाख छात्र, 100 करोड़ की सेल्स और 25 करोड़ का मुनाफा हुआ, लेकिन अब इसे जारी रखने का कोई मतलब नहीं दिखता”
सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिली. कई यूजर्स ने इस फैसले के पीछे की वजह जानने की कोशिश की. एक यूजर ने सीधे पूछा कि क्या इस फैसले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का कोई रोल है? इस पर वारिकू ने जवाब दिया, “बहुत बड़ा.” कई लोगों ने यह भी हैरानी जताई कि इतना अच्छा चल रहा बिजनेस, जिसमें बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स जुड़े थे, उसे खुद ही बंद क्यों किया जा रहा है.
I am shutting down my 100 crores courses business.
— Ankur Warikoo (@warikoo) May 15, 2026
We've grown beyond what I could have imagined, since we started in 2020.
5 lakh students.
100 crores in sales.
25 crores in profits.
But it makes no sense to continue it.
I'll be sharing more about my decision and what… pic.twitter.com/hBfyX0Dqm7
एक यूजर ने लिखा, “लगता है कुछ और बड़ा होने वाला है. मजाक अलग, यह बहुत बड़ा फैसला है सर. अब आगे क्या होगा, यह देखने का इंतजार है. आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं. आपने हमेशा हमें सोचने का नया नजरिया दिया है, आप सच में प्रेरणा हैं” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “मुझे यकीन है कि आप कुछ और बड़ा और बेहतर करने वाले हैं, क्योंकि आपका सपना भारत के शिक्षा सिस्टम को बदलने का है, जो भी होगा, अच्छा ही होगा. आपको और आपकी टीम को आगे के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं.”
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं