विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2023

मिस्टर 360 डिग्री SKY से मिलकर खुश हुए सीएम योगी, कहा- 'ऊर्जावान सूर्या से मुलाक़ात हुई'

तस्वीर में देखा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ सूर्य कुमार यादव साथ में खड़े हैं. दोनों खुश नज़र आ रहे हैं.

मिस्टर 360 डिग्री SKY से मिलकर खुश हुए सीएम योगी, कहा- 'ऊर्जावान सूर्या से मुलाक़ात हुई'

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का जलवा बरकरार है. उनकी बैटिंग का हर कोई कायल है. दुनिया सूर्य कुमार यादव को मिस्टर 360 डिग्री कहती है. अभी हाल ही में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाक़ात हुई. सोशल मीडिया पर मुलाक़ात की तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा-  लखनऊ के सरकारी आवास पर युवा और ऊर्जावान SKY (सूर्यकुमार यादव , मिस्टर 360°) के साथ.''

देखें तस्वीर

तस्वीर में देखा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ सूर्य कुमार यादव साथ में खड़े हैं. दोनों खुश नज़र आ रहे हैं. इस तस्वीर को सीएम योगी आदित्यनाथ के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. ट्वीट में लिखा गया है- प्रतिभाशाली और ऊर्जावान खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव के साथ निवास में मुलाक़ात हुई. इस तस्वीर पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. 

सीएम टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ हैं

भारत के चमकते हुए सितारे

इस तस्वीर पर 63 हज़ार से ज़्यादा लोगों के लाइक्स देखने को मिले हैं. वहीं कई लोगों ने इस तस्वीर पर कमेंट किया है. सोशल मीडिया पर सूर्य कुमार यादव ट्रेंड भी कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sky, Surya Kumar Yadav, M Yogi, Yogi Adityanath, Yogi Adityanath Met SKY, Viral Story, Viral Story And Trending Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com