विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2025

हिमाचल में कहर बनकर फटा बादल, नदियों में समाईं गाड़ियां, दिल दहला देने वाले इन वीडियो को देखकर कांप उठेगा कलेजा

Cloudburst Viral Video: हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में एक के बाद एक बादल फटने की घटनाओं ने तबाही मचा दी. सोशल मीडिया पर कई भयावह वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें प्राकृतिक तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है.

हिमाचल में कहर बनकर फटा बादल, नदियों में समाईं गाड़ियां, दिल दहला देने वाले इन वीडियो को देखकर कांप उठेगा कलेजा
ब्यास-पर्वती बनीं विनाश की लहरें, बादल फटने से मचा हाहाकार, देखें तबाही के दिल दहला देने वाले VIDEO

Himachal Pradesh cloudburst causes devastation: हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को एक के बाद एक बादल फटने की घटनाओं ने तबाही मचा दी. कुल्लू जिले के बंजार, गड़सा, मणिकरण और सैंज क्षेत्रों में चार अलग-अलग जगहों पर बादल फटने (Himachal Pradesh flood video) की पुष्टि हुई है. इस आपदा में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं. 

यहां देखें वीडियो

हिमाचल में बादल फटने से मचा कहर (Himachal Pradesh weather alert)

घटना के बाद सोशल मीडिया (Kullu cloudburst video) पर कई भयावह वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें प्राकृतिक तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है. वायरल हो रहे वीडियो में ब्यास नदी का उफान देखा जा सकता है, जिसमें पेड़ और मलबा बहते हुए नजर आ रहे हैं.

नदियां उफान पर (Himachal Pradesh cloudburst news)

इंस्टाग्राम हैंडल @kasol_scenic_valley द्वारा शेयर किए गए एक अन्य वीडियो में पार्वती घाटी में खड़ी कई गाड़ियों के बीच से तेज बहाव में पानी बहता दिख रहा है. वीडियो (Himachal weather alert IMD) में कुछ पर्यटक और स्थानीय लोग डरते-सहमते हुए एक पुल पार करते नजर आते हैं.

इस पोस्ट में आगाह किया गया है, हम सभी लोगों और पर्यटकों से अनुरोध करते हैं कि नदियों और नालों से दूर रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और सतर्क रहें.

रूह कंपा देने वाले वीडियो वायरल (monsoon disasters 2025)

कसोल के ग्रहन नाला पार्किंग से आया एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें गाड़ियों को पानी में बहते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो (Cloudburst in Himachal today) को एक्स (Twitter) पर साझा करते हुए लिखा गया है कि, कुल्लू में बादल फटने के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. कसोल की ग्रहन नाला पार्किंग में गाड़ियां बह गईं. लोग डरे हुए हैं और प्रार्थना कर रहे हैं कि 2023 जैसी कोई त्रासदी दोबारा न हो.

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया (Beas river flooding video)

भारतीय मौसम विभाग (IMD), शिमला ने अगले 24 घंटों के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट (IMD orange alert Himachal) जारी (Parvati Valley flood 2025) किया है. इनमें कुल्लू, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन शामिल हैं, जबकि ऊना के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. अलर्ट गुरुवार शाम तक प्रभावी रहेगा.

ये भी पढ़ें:- सांपों का गांव, जहां साथ-साथ रहते हैं इंसान और कोबरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himachal Pradesh Cloudburst 2025, Kullu Cloudburst Video, Cloudburst In Himachal Today, Parvati Valley Flood 2025, Raging River Himachal Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com