हम सभी के साथ कभी न कभी ऐसा होता है कि, पीठ के बीचों-बीच खुजली होती है और हाथ वहां तक पहुंच ही नहीं पाता. चीन में एक एंटरप्रेन्योर ने इसी आम समस्या का ऐसा तगड़ा तोड़ निकाला कि, लोग हैरान रह गए. दावा है कि, बंदे ने बाकायदा प्रोफेशनल बैक-स्क्रैचिंग यानी पीठ खुजलाने की सर्विस देना शुरू कर दिया है, जिसके जरिए वो हर महीने करीब 14 लाख रुपये कमा रहा है. ये अनोखा बिजनेस आइडिया ने इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. RPG एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर इस बारे में बाकायदा एक पोस्ट की है.
ये भी पढ़ें:-दांत साफ करते-करते मुंह के अंदर की फिल्म बनाएगा ये ब्रश, कीमत इतनी कि नया IPhone आ जाए!
उद्योगपति हर्ष गोयनका ने पूछा- मजेदार सवाल
आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन पीठ खुजलाने की सर्विस कोई मामूली काम नहीं रह गया है, बल्कि दावा किया जा रहा है कि, इसके लिए बकायदा फीस तय की गई है. एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए हर्ष गोयनका ने लिखा है, 'चीन में एक उद्यमी ने रोजमर्रा की परेशानी को बिजनेस में बदल दिया है'. उन्होंने इसे एक नया स्टार्टअप आइडिया बताते हुए मजाकिया अंदाज में पूछा कि, 'भारत में इस बिजनेस को शुरू करने वाला पहला व्यक्ति कौन होगा.'
In China, an entrepreneur has turned an everyday irritation into a business: professional back-scratching! Reportedly charging around ₹4,200 an hour and earning ₹14 lakh a month. A new startup idea- let's see who will be the fist in our country 😀 pic.twitter.com/HihN5mH2Za
— Harsh Goenka (@hvgoenka) September 7, 2026
घंटे के 4200 रुपये और लाखों में महीना
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां कस्टमर्स से एक घंटे की सर्विस के लगभग 4,200 रुपये चार्ज किए जाते हैं. इस बिजनेस के जरिए वो शख्स हर महीने करीब 14 लाख रुपये की बंपर कमाई कर रहा है. इस बिजनेस मॉडल की फोटो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए हर्ष गोयनका ने चुटकी लेते हुए लिखा कि, 'ये एक बिल्कुल नया स्टार्टअप आइडिया है और अब देखना ये है कि हमारे देश भारत में इसकी शुरुआत सबसे पहले कौन करता है. उनकी ये पोस्ट इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है.' हर्ष गोयनका की इस पोस्ट पर यूजर्स भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'भारत में भी 'प्रोफेशनल बैकस्क्रैचिंग' का समय आ गया है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं