एक बेहद ही प्रसिद्ध चाइनीज़ परंपरा के अनुसार सिक्के को उछालने से गुड लक आता है. लेकिन इस चीनी आदमी के लिए सिक्के को उछालना काफी भारी पड़ गया. इस आदमी को सिक्का उछालने से कुछ फायदा नहीं बल्कि 20 हज़ार डॉलर (लगभग 14 लाख, 20 हज़ार 400 रुपये) का नुकसान करवा दिया. जी हां, प्लेन में बैठे इस चाइनीज़ पैसेंजर ने ऐसा सिक्का उछाला जो सीधा प्लेन के इंजन में जा घुसा. इस वजह से फ्लाइट रद्द करनी पड़ी, जिससे एयरलाइन को करीब 20 हज़ार डॉलर का भारी-भरकम नुकसान हुआ.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक ये वाकया 17 फरवरी को चाइना के अंजिकिंग तियानझुशन एयरपोर्ट (Anqing Tianzhushan Airport) पर हुआ. जिस एयरलाइन के साथ ये हादसा हुआ उसका नाम भी इत्तेफाक से लकी एयर (Lucky Air) ही था.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
नहीं मिली एम्बुलेंस तो घायल को कंधे पर लादकर 1.5 किलोमीटर दौड़ा सिपाही, वायरल हुआ VIDEO
Lucky Air flight 8L9960 एयरलाइन में खराबी आने के बाद सिक्योरिटी वर्कर्स जांच-पड़ताल करने लगे. तब जाकर पता चला कि इस प्लेन के बाएं तरफ मौजूद इंजन में दो सिक्के अटके हुए हैं. इसके बाद सिक्के फेंकने वाले शख्स का पता लगया गया. जांच में पता चला कि प्लेन में बैठे 28 साल एक शख्स ने सफल यात्रा के लिए प्लेन के इंजन में दो सिक्के फेंके थे.
सिक्कों को निकाला गया और इस वजह से फ्लाइट भी कैंसल हुई. प्लेन में बैठे 162 यात्रियों को दूसरी फ्लाइट मुहैया कराई गई. इससे ना सिर्फ एयरलाइन को लाखों का नुकसान हुआ बल्कि इस शख्स पर भी कानूनी कार्यवाई भी की गई.इससे लाखों का घाटा हुआ और फ्लाइट के इंजन में भी काफी नुकसान पहुंचा.
हाईकोर्ट ने Bail देने के लिए रखी शर्त, कहा - पुलवामा शहीदों के परिवारों को दो 1 लाख रुपये
चाइना में इस तरह का यह पहला मामला नही है. जहां गुड लक के लिए एयरप्लेन के इंजन में ही सिक्के फेंके गए. इससे पहले भी साल 2017 में एक 80 साल के यात्री ने शंघाई से फ्लाइट को रुकवाने के लिए प्लेन के इंजन में 9 सिक्के फेंके थे. ठीक इसी साल, 76 साल महिला ने भी लकी एयर फ्लाइट के इंजन में सिक्के फेंके थे.
VIDEO: जेट एयरवेज़ की फ्लाइट में अचानक यात्रियों के कान-नाक से बहने लगा खून
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं