विज्ञापन

जेल जाने के डर से जिंदा शख्स ने किया अपने अंतिम संस्कार का नाटक, पुलिस भी रह गई हैरान

Man Fakes Death Drink Driving: हाल ही में एक ऐसा चौंका देने वाला मामला सामने आया, जिसकी गुत्थी सुलझाने में पुलिस खुद भी हैरान रह गई. पढ़ें आखिर क्या है पूरा माजरा.

जेल जाने के डर से जिंदा शख्स ने किया अपने अंतिम संस्कार का नाटक, पुलिस भी रह गई हैरान
मुर्दों की तरह लेटकर पुलिस को दिया चकमा, ड्रिंक एंड ड्राइव केस से बचने के लिए परिवार ने रची अजीबोगरीब साजिश

Drunk Driver Fakes His Own Death: शराब के नशे में ड्राइविंग करने वाले एक शख्स ने जेल की सजा से बचने के लिए ऐसा खौफनाक और अजीबोगरीब ड्रामा रचा कि पुलिस खुद भी हैरान रह गई. शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोग अक्सर पुलिस से बचने के लिए तरह तरह के बहाने बनाते हैं, लेकिन इस बंदे ने तो हद ही कर दी. दरअसल, चीन के हेनान प्रांत में ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में फंसे एक शख्स ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी ही मौत का झूठा नाटक रच दिया. हैरानी की बात है कि बंदे ने खुद ही ताबूत खरीदा...घर में खाली दवा की बोतलें बिखराईं और फिर खुद को 'मरा' हुआ बताकर फरार हो गया.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: बिजली का बिल बचाने के लिए पति ने लगाया 100 IQ वाला दांव, देख लोग बोले- भाई ने तो हद कर दी!

कफन, ताबूत और मौत का झूठा ड्रामा

सी (Si) नाम के इस शख्स ने जो किया उसने हर किसी को चौंका दिया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में सी नाम का यह शख्स पहले भी दो बार पकड़ा जा चुका है. मामले की जांच के दौरान उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था. चीनी कानून के तहत, शराब पीकर गाड़ी चलाने को खतरनाक ड्राइविंग का आपराधिक अपराध माना जा सकता है. इसमें लाइसेंस रद्द होने, 6 महीने तक की जेल और जुर्माना जैसी सजाएं हो सकती हैं. उसे लग रहा था कि इस बार अगर वो पकड़ा गया तो बचना मुश्किल है. ऊपर से सिर पर कर्ज भी था. सरकारी वकीलों के मुताबिक, उसे लगा था कि सजा हुई तो जिंदगी बर्बाद हो जाएगी, बस फिर क्या था बंदे ने गिरफ्तारी से बचने के लिए फिल्मी तरीके से एक साजिश रच डाली.

ये भी पढ़ें:-1800 रुपये खर्च करके बच्चे ने मंगवाई अजीबोगरीब किताब, पिता का रिएक्शन हुआ वायरल, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

अनोखा तरीका अपनाकर पुलिस को दिया चकमा

पिछले साल जून में उसने कथित तौर पर ओवरडोज का नाटक किया, फिर अपनी मौत का नाटक रचने के लिए उसने बाजार से एक ताबूत यानी कफन खरीदा. इसके बाद घर के चारों तरफ खाली दवा की बोतलें फैला दीं, ताकि सबको लगे कि उसने जहर खा लिया है. यही नहीं बिना हिले-डुले अपनी सांस रोककर खुद ताबूत में लेटा रहा और शरीर को ठंडा दिखाने के लिए कूलिंग इक्विपमेंट का इस्तेमाल किया. इस बीच उसके परिवार ने दावा किया कि, ओवरडोज से उसकी मौत हो गई है. यही नहीं रात होने से पहले सी (Si) की मां और दादी ने उसे दफनाने का नाटक भी कर डाला और वो खुद छिपकर दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत भाग गया, जहां उसने काम की तलाश की.

ये भी पढ़ें:-70 साल के पिता की खातिर बेटे ने 55 फीट ऊंचे खजूर के पेड़ पर बनवा डाली सीढ़ियां, जुगाड़ देख हैरान रह गई दुनिया

सच्चाई सामने आने पर मुश्किल में फंसा परिवार

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्हें पता चला कि ताबूत पहले ही दफनाया जा चुका था, लेकिन कई बातों से तुरंत शक पैदा हुआ, क्योंकि कोई मेडिकल रिपोर्ट या मौत का सर्टिफिकेट नहीं था. पुलिस ने जांच के दौरान जब सीसीटीवी फुटेज और बैंक रिकॉर्ड खंगाले तो सारा सच खुद-ब-खुद सामने आ गया. पुलिस ने युन्नान प्रांत से 'जिंदा' घूम रहे उस शख्स को दबोच लिया, फिलहाल कोर्ट ने उसे 5 महीने की सजा सुनाई है. इस पूरे मामले में पुलिस को गुमराह करने के चलते सी की मां और दादी पर भी आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं.

ये भी पढ़ें:-ऑनलाइन सामान मंगवाने पर अब देना होगा एक्स्ट्रा पैसा, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fakes Death, Buries Empty Coffin To Escape Drink-Driving Charges, Drunk Driver Fakes His Own Death, Chinese Man Stages Fake Overdose, China Drink-driving
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com