विज्ञापन

रिचार्ज के पैसे नहीं हैं... सड़क पर घुटनों के बल बैठाकर रोबोट मांगने लगा मदद, वीडियो वायरल

चीन में एक ह्यूमनॉइड रोबोट सड़क किनारे घुटनों के बल बैठकर बिजली बिल और रिचार्ज के लिए पैसे मांगता दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं.

रिचार्ज के पैसे नहीं हैं... सड़क पर घुटनों के बल बैठाकर रोबोट मांगने लगा मदद, वीडियो वायरल
सड़क किनारे फुटपाथ पर मदद मांग रहा रोबोट
सोशल मीडिया

चीन से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो में एक ह्यूमनॉइड रोबोट सड़क किनारे घुटनों के बल बैठा नजर आ रहा है और लोगों से बिजली का बिल भरने के लिए पैसे मांगता दिखाई दे रहा है. यह अनोखा नजारा देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया और लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

सड़क पर बैठकर पैसे मांगता दिखा रोबोट

वायरल वीडियो चीन के सिचुआन का बताया जा रहा है. इस वीडियो को @theOGalv नाम से 'एक्स' पर शेयर किया गया है. वीडियो में रोबोट एक घुटने पर बैठा हुआ है और हाथ जोड़कर आने-जाने वाले लोगों की तरफ झुकता नजर आता है. उसके सामने एक छोटी सी प्लेट रखी हुई है, जिसमें लोग पैसे डाल सकते हैं. साथ ही डिजिटल भुगतान के लिए एक QR कोड भी रखा गया है.

रिचार्ज के लिए पैसे नहीं हैं- रोबोट

रोबोट के पास लगी एलईडी स्क्रीन और स्पीकर पर लगातार मैसेज चल रहा है. उसमें लिखा और सुनाई दे रहा है कि रिचार्ज के लिए पैसे नहीं हैं और कृपया बिजली का बिल भरने में मदद करें. यही बात लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है.

कौन है यह रोबोट?

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह रोबोट चीन की रोबोटिक्स कंपनी Unitree का बनाया हुआ G1 मॉडल है. इसी कंपनी का एक और रोबोट इस साल इक्वाडोर के मशहूर Chimborazo ज्वालामुखी पर चढ़ने को लेकर चर्चा में आया था.

सोशल मीडिया पर आए मजेदार कमेंट

वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब भिखारियों की जगह भी रोबोट लेने लगे हैं. कुछ यूजर्स ने लिखा कि AI का कब्जा अभी टल गया है. वहीं कई लोगों ने सवाल उठाया कि कहीं यह कोई मार्केटिंग स्टंट या कला प्रदर्शन का हिस्सा तो नहीं है.

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

रिपोर्ट्स के अनुसार, बीजिंग, चेंगदू और फूझोउ जैसे शहरों में भी इसी तरह के 'रोबोट भिखारी' देखे गए हैं. ये रोबोट अक्सर अपने रिचार्ज या फोन चार्ज करने के लिए मदद मांगते नजर आते हैं. फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह कोई प्रचार अभियान है या सिर्फ लोगों का ध्यान खींचने का अनोखा तरीका है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
 

ये भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट ग्लैम अप फेस्ट में अफरातफरी, हैम्पर्स के लिए इन्फ्लुएंसर्स के बीच हुई हाथापाई, वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें: मुंबई में सपनों की कीमत, किराये के झटके पर शख्स ने शेयर किया वीडियो, युवाओं ने कहा- ‘बिलकुल सच'

ये भी पढ़ें: नागपुर में ‘चेयर योग' का बड़ा आयोजन, कर्मचारी और परिवारों ने मिलकर बनाया रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Humanoid Robot Viral Video, China Robot,  viral Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com