सड़कों की सफाई के लिए आपने झाड़ू लगाने वाली मशीनें तो बहुत देखी होंगी, लेकिन क्या कभी ऐसी मशीन देखी है जो हाईवे पर कारों जैसी स्पीड से दौड़ते हुए कचरा साफ कर दे. चीन की एक नई हाईवे स्वीपर मशीन इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. वायरल वीडियो में यह मशीन हाई स्पीड से एक्सप्रेसवे पर दौड़ते हुए एक्सप्रेसवे पर फैला कचरा और मलबा कुछ ही सेकंड में साफ करती नजर आ रही है. वायरल वीडिया में इसकी स्पीड और काम करने का तरीका देखकर लोग हैरान हो गए है.
तेज रफ्तार में साफ हुआ पूरा हाईवे
आप वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह कचरा और मलबा फैला हुआ है. तभी एक हाईवे स्वीपर मशीन हाई स्पीड से वहां से गुजरती है और बिना ट्रैफिक रोके सड़क को साफ करते हुए आगे बढ़ जाती है. बताया जा रहा है कि यह मशीन करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से काम कर सकती है.
ट्रैफिक जाम की समस्या भी होगी कम
आमतौर पर सड़क सफाई करने वाली गाड़ियां धीमी गति से चलती हैं, जिससे हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो सकता है. लेकिन इस नई मशीन की खासियत यह है कि यह तेज रफ्तार में भी सफाई कर सकती है, जिससे वाहनों का आना जाना लगा रहता है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन देने शुरू कर दिए है. कई यूजर्स मशीन की तकनीक और स्पीड की तारीफ कर रहे हैं और कुछ लोगों ने सड़क पर इतने कचरे को लेकर सवाल भी उठाए.
स्वीपर मशीन पर यूजर्स का रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा कि चीन के हाईवे पर इतना ज्यादा कचरा क्यों बिखरा हुआ है. दूसरे यूजर ने लिखा कि जब आप अपने देश को बेहतर बनाने में इनवेस्टमेंट करते हैं तो ऐसा ही होता है. यूरोपीय सरकारें, अमेरिका और कनाडा की तरह सेना की गतिविधियों पर ज्यादा खर्च करने के बजाय इंफ्रास्ट्रक्चर और सार्वजनिक सेवाओं पर अधिक पैसा खर्च करना चाहिए. तीसरे यूजर ने लिखा कि अच्छा फैसला है कि उन्होंने अमेरिकी फ्रीवे को मानक डिजाइन के रूप में चुना. मुझे यह यूरोपीय, खासकर फ्रांसीसी और डच डिजाइन से ज्यादा पसंद है, जो यूएई और कतर में देखने को मिलता है. चौथे यूजर ने लिखा कि मैं सोच रहा हूं कि यह स्वीपर कैलिफोर्निया के बेकर्सफील्ड स्थित I-5 फ्रीवे पर कैसा काम करेगा. वहां के लोग भारी कचरा लादकर फ्रीवे तक आते हैं और उसे वहीं फेंक देते हैं. फ्रीवे पर हर तरफ बहुत ज्यादा कचरा दिखाई देता है, जो बेहद गंदा लगता है.
तकनीक ने खींचा लोगों का ध्यान
हाई स्पीड से सफाई करने वाली इस मशीन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. कई यूजर्स का मानना है कि फ्यूचर में ऐसी तकनीकें हाईवे की सफाई को अधिक आसान, तेज और सुरक्षित बना सकती हैं. फिलहाल इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं.
यह भी पढ़ें: एक स्विमिंग पूल से 22.5 लाख रुपये की कमाई कर रहा शख्स! दोस्त ने सोशल मीडिया पर किया दावा
यह भी पढ़ें: मैं ज्यादा जरूरी हूं या आपका ऑफिस? 7 साल के बेटे के सवाल ने मां को सोचने पर मजबूर कर दिया
यह भी पढ़ें: सुबह 4 बजे की Uber राइड बनी 'डरावना एक्सपीरियंस', गुरुग्राम की महिला का पोस्ट वायरल, ड्राइवर पर गंभीर आरोप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं