विज्ञापन

कैंसर का पता चला तो पिता ने छोड़ा साथ...पैर कटा तो मां ने भी खत्म कर लिया रिश्ता, इमोशनल कर देगी स्टोरी

कभी-कभी जिंदगी इंसान को ऐसे मोड़ पर ला खड़ा करती है, जहां अपने भी पराये हो जाते हैं. एक बेटी, जिसे सबसे ज्यादा सहारे की जरूरत थी, उसी वक्त तन्हा छोड़ दी गई, लेकिन उसकी हिम्मत की दास्तान अब लाखों लोगों के लिए उम्मीद बन चुकी है.

कैंसर का पता चला तो पिता ने छोड़ा साथ...पैर कटा तो मां ने भी खत्म कर लिया रिश्ता, इमोशनल कर देगी स्टोरी
कैंसर हुआ तो मां-बाप ने छोड़ा साथ, पैर कटा फिर भी नहीं टूटी...जिया की हिम्मत ने जीत लिया दिल

Inspirational Cancer Survivor Story: जब जिंदगी सबसे ज्यादा इम्तिहान लेती है, तब अक्सर अपने भी साथ छोड़ देते हैं. एक 23 साल की बेटी, जिसे बीमारी ने बिस्तर पर ला दिया, उसी वक्त उसके मां बाप ने उससे नाता तोड़ लिया. सोचिए, जिस उम्र में सपने बुने जाते हैं, उस उम्र में उसे अपने पैर से भी हाथ धोना पड़ा, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती. दर्द, तन्हाई और कैंसर से जंग के बीच उसने हार नहीं मानी. आज उसकी हिम्मत की दास्तान लाखों लोगों के लिए उम्मीद की रोशनी बन गई है.

ये भी पढ़ें:-32 हजार एक को, 14 हजार दूसरी को...बेंगलुरु की मां ने किया ऐसा खुलासा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

परीक्षा हॉल से अस्पताल तक (China bone cancer girl)

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, चीन के अनहुई प्रांत की 23 साल की जिया शिवेई की कहानी सोशल मीडिया पर viral story बन चुकी है. साल 2021 में कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम के दौरान वह अचानक बेहोश हो गई. तबीयत बिगड़ने के बावजूद उसने पेपर पूरा किया. जांच में पता चला कि उसे bone cancer है. बीमारी तेजी से बढ़ी और एक साल बाद उसकी जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उसका दाहिना पैर काटना पड़ा. China bone cancer case ने लोगों को झकझोर दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: QQ.com

जब अपने ही छोड़ गए (Abandoned by Parents)

कैंसर की खबर मिलते ही उसके पिता ने रिश्ता तोड़ लिया. मां भी उसे बोझ समझने लगी. दादी के कहने पर ही उसे बीजिंग के अस्पताल ले जाया गया. पैर कटने के बाद मां ने भी साथ छोड़ दिया, लेकिन जिया टूटी नहीं. उसने Hefei Normal University में एडमिशन लिया और पढ़ाई जारी रखी. इलाज के खर्च के लिए उसने online writing शुरू की और सड़क पर खिलौने बेचने लगी.

ये भी पढ़ें:-10 महीने की बच्ची बनी सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनर, जाते जाते कई जिंदगियां रोशन कर गई

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: QQ.com

सोशल मीडिया बनी ताकत (Social Media Support)

उसने Miracle Jia Jia नाम से अकाउंट बनाया, जहां वह अपने cancer journey और life struggle शेयर करती है. आज उसके 460000 से ज्यादा followers हैं. 2023 और 2024 में cancer relapse हुआ और फेफड़ों तक फैल गया. हाल ही में pleura tumor मिलने के बाद डॉक्टरों ने chemotherapy और surgery की सलाह दी है. जिया कहती है कि वह जिंदगी को पूरी शिद्दत से जीना चाहती है. सहारा मिले या नहीं, वह खुद अपनी ताकत है. उसकी कहानी दर्द की नहीं, हिम्मत की मिसाल है.

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के आधार पर तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com