विज्ञापन

मंदिर के बाहर नन्हा 'बिजनेसमैन', 10 रुपये में बांट रहा भगवान का आशीर्वाद, लोग बोले- भविष्य का बाबा तैयार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद जहां कुछ यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं, तो कुछ इसे 'धार्मिक सच्चाई का आईना' तक बता रहे हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

मंदिर के बाहर नन्हा 'बिजनेसमैन', 10 रुपये में बांट रहा भगवान का आशीर्वाद, लोग बोले- भविष्य का बाबा तैयार
Viral Video: मंदिर के बाहर नन्हा 'बिजनेसमैन'

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या ट्रेंड बन जाए, कहना मुश्किल है. इस बार चर्चा किसी सेलिब्रिटी या बड़े इन्फ्लुएंसर की नहीं, बल्कि 10 साल से कम उम्र के एक बच्चे की है. 25 सेकेंड का एक छोटा सा वीडियो लोगों को हंसने और सोचने पर मजबूर कर रहा है. क्लिप X पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इसे 'देसी स्टार्टअप मॉडल' से लेकर 'धार्मिक सच्चाई का आईना' तक बता रहे हैं.

क्या है वीडियो में खास?

वीडियो में एक बच्चा ऊंचे प्लेटफॉर्म पर रखे शिवलिंग को छूता है और फिर नीचे खड़े श्रद्धालुओं तक हाथ बढ़ाकर 'भगवान का आशीर्वाद' पहुंचाने का इशारा करता है. बदले में लोग उसे 10 रुपये थमा देते हैं. पूरी प्रक्रिया इतनी सहज और कॉन्फिडेंट है कि पहली नजर में ही समझ आ जाता है कि ये उसका रोज का सेटअप है.

50 हजार से ज्यादा व्यूज, कमेंट्स की बाढ़

क्लिप को 50 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और कमेंट सेक्शन में लोगों की राय दो हिस्सों में बंटी दिखी. कुछ यूजर्स बच्चे की स्मार्टनेस की तारीफ करते नजर आए. किसी ने उसे फ्यूचर आंत्रप्रेन्योर कहा, तो किसी ने लिखा कि डिमांड है तो सप्लाई भी है. कई लोगों का मानना है कि इतनी कम उम्र में कमाई का तरीका ढूंढ लेना उसकी तेज समझ को दिखाता है.

हर किसी को नहीं आया पसंद

दूसरी तरफ कई यूजर्स ने इसे धार्मिक भोलेपन और अंधविश्वास से जोड़ दिया. कुछ ने तंज कसते हुए लिखा, 'भविष्य का बाबा तैयार हो रहा है'. तो किसी ने कहा, 'आशीर्वाद का बिजनेस मॉडल'. इन रिएक्शंस से लोग सिर्फ बच्चे पर नहीं, बल्कि धार्मिक अंधविश्वास पर सवाल उठा रहे हैं. फिलहाल ये '10 रुपये वाला आशीर्वाद' इंटरनेट की दुनिया में फुल ट्रेंड में है और हर कोई अपनी-अपनी तरह से इसका मतलब निकाल रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com