विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2023

माही का जबरा फैन, शादी कार्ड पर अपनी जगह छपवा दी महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर, धड़ल्ले से वायरल रहा वेडिंग कार्ड

हाल ही में धोनी के एक फैन ने अपनी शादी के कार्ड पर खुद की जगह धोनी की फोटो लगवा दी. वायरल वेडिंग कार्ड में धोनी के फोटो के साथ ही जर्सी नंबर और उनका नाम प्रिंट किया गया है.

माही का जबरा फैन, शादी कार्ड पर अपनी जगह छपवा दी महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर, धड़ल्ले से वायरल रहा वेडिंग कार्ड
छत्तीसगढ़ के इस जबरे फैन ने अपने शादी के कार्ड पर छपवाई एमएस धोनी की तस्वीर

MS Dhoni On Wedding Card: कहने की जरूरत नहीं है कि, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के दुनिया भर में बड़े पैमाने पर फैन मौजूद हैं. यूं तो उनकी फैन फॉलोइंग से हम सभी भली भांति वाकिफ है, लेकिन हाल ही में उनके एक तगड़े फैन ने सारी हदें ही पार कर डाली और कुछ ऐसा कर डाला, जिसके चर्च अब सोशल मीडिया पर भी हो रहे हैं. दरअसल, हाल ही में धोनी के एक फैन ने अपनी शादी के कार्ड पर खुद की जगह एमएस धोनी की फोटो लगवा दी. वायरल हो रहे इस वेडिंग कार्ड में देखा जा सकता है कि, धोनी के फोटो के साथ ही जर्सी नंबर और उनका नाम प्रिंट करवाया गया है. छत्तीसगढ़ के एक शख्स द्वारा किया गया यह पोस्ट इन दिनों धड़ल्ले से वायरल हो रहा है.

यहां देखें पोस्ट

शादी कार्ड में छपवाई महेंद्र सिंह धोनी की फोटो

आपने अभी तक शादी के कार्ड पर दूल्हा-दुल्हन के नाम के अलावा उनके परिजनों के नाम और शादी की रस्मों को पूरा करने की तारीख के साथ ही पूरा वेन्यू दिया होता है. सोशल मीडिया पर यूं तो शादी के कार्ड से जुड़े तमाम फोटो और वीडियो वायरल होते ही रहते हैं, जिनमें कई बार लिखी हुई कुछ लाइंस और बातें लोगों का ध्यान खींच लेती हैं. वहीं कई कुछ पोस्ट हंसा-हंसाकर लोटपोट भी कर देते हैं, लेकिन हाल ही में एक फैन पर क्रिकेटर की दीवानगी का असर कुछ इस कदर चढ़ा कि, उसका किया कारनामा इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया. दरअसल, हाल ही में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के एक शख्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर अपनी शादी के कार्ड पर छपवा दी है. धोनी की फोटो वाली शादी का यह कार्ड अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.

CSK फैन ने दिखाई गजब की दिवानगी

वायरल हो रहे इस शादी के कार्ड में देखा जा सकता है कि, सीएसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर के साथ ही जर्सी नंबर 7 प्रिंट करवाया गया है. धोनी के इस फैन का नाम दीपक पटेल बताया जा रहा है, जो कि मिलुपारा के कोंडकेल जिले का रहने वाला है. इसके साथ ही उन्होंने एमएस धोनी को बड़े दिन के लिए आमंत्रित करने के लिए एक कार्ड भी भेजा है. बताया जा रहा है कि, दीपक बचपन से ही महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते रहे हैं. यूं तो ये पहली बार नहीं जब किसी फैंस ने धोनी के लिए अपनी ऐसे दिवानगी दिखाई हो. इससे पहले भी कई फैन की दीवानगी देखी जा चुकी है. 
 

ये भी देखें- पैपराजी ने सिद्धार्थ के साथ फोटो के लिए किया रिक्वेस्ट, अदिति ने कहा - "मुमकिन नहीं"

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MS Dhoni Images, Wedding Card, MS Dhoni Photo In Wedding Card, MS Dhoni, Ms Dhoni Viral, MS Dhoni On Wedding Card, Indian Cricket Team, Chennai Super Kings, CSK, CSK Fan, IPL 2023, MS Dhani Fan, News Today, Trending And Viral, Chhattisgarh Man Prints MS Dhoni Photo, Wedding Card Trending, Shadi Ka Card, Viral Wedding Card
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com