Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो सीधे दिल को छू जाते हैं. ऐसा ही एक भावुक कर देने वाला वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब चर्चा में है. इसे देखकर आप भी अपने खुशी के आंसू नहीं रोक पाएंगे.
पुराने कपड़ों को ऑनलाइन बेचकर पैसे कमा सकते हैं आप, यहां जान लें पूरा प्रोसेस
क्यों खास है वीडियो?
दरअसल, वायरल वीडियो में चेन्नई का एक युवक माता-पिता को पहली बार अपना घर दिखाता हुआ नजर आ रहा है. ये घर युवक ने अपनी मेहनत से खरीदा है. घर देखने के बाद माता-पिता के चेहरे पर जो खुशी और आंखों में जो गर्व है, उसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.
वीडियो X (पहले ट्विटर) पर Kirubakaran Rajendran नाम के यूजर ने शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने लिखा- 'जब मेरे माता-पिता ने पहली बार अपना घर देखा, वह पल अनमोल था. कोई भी प्रॉपर्टी या म्यूचुअल फंड की एक्सेल शीट इस रिटर्न से मुकाबला नहीं कर सकती.'
That priceless moment when my parents saw the home for the first time. No amount of property vs mutual fund excel calculation can beat this ROI.
— Kirubakaran Rajendran (@kirubaakaran) February 2, 2026
Buying a home is an emotional decision, am glad that I decided to withdraw my profits and made this purchase. https://t.co/aX6iaP7x5K pic.twitter.com/BKp9tO7Oy5
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही उनके माता-पिता घर के अंदर कदम रखते हैं, उनके चेहरे पर हैरानी, खुशी और गर्व साफ नजर आता है. वे धीरे-धीरे पूरे घर को देखते हैं- लिविंग रूम, इंटीरियर, दीवारें, हर एक कोने को जैसे महसूस करने की कोशिश करते हैं. कई बार वे रुककर अपने बेटे की तरफ देखते हैं, मानो यकीन ही नहीं कर पा रहे हों कि यह सब सच है. मानों उनकी सालों की मेहनत, संघर्ष और सपनों की जीत उनके सामने हो. वीडियो का सबसे भावुक पल आखिर में आता है, जब माता-पिता खुशी दिखाते हुए अपने बेटे को गले से लगा लेते हैं.
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'भाई, वीडियो बार-बार देखा. आपके माता-पिता के चेहरे की खुशी ने आंखें नम कर दीं.' वहीं दूसरे यूजर ने कहा, 'यह दुनिया की सबसे बड़ी खुशी है.' इसके अलावा कई यूजर्स ने अपने निजी अनुभव भी शेयर किए और बताया कि माता-पिता को पहला घर दिखाना जिंदगी के सबसे खास पलों में से एक होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं