Boss Weired Demand: दुनियाभर में हर ऑफिस के अपने नियम कानून होते हैं, जिन्हें कर्मचारियों को फॉलो करना जरूरी होता है. वहीं कई बार जरा सी गलती और लापरवाही के चलते लेने के देने भी पड़ सकते हैं. ऑफिस में कर्मचारी कभी खुश, तो कभी दुखी भी होते हैं. कई जगह ऑफिस का माहौल काफी रिलैक्स और सुकून भरा होता है, जहां एम्पलाई सालों साल काम करना पसंद करते हैं, पर कई बार तो काम का प्रेशर इतना ज्यादा होता है कि, कर्मचारी परेशान होकर जॉब ही छोड़ देता है या फिर बदल लेता है. कुछ ऐसा ही हुआ है चीन के एक दफ्तर में, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर हर किसी को हैरान कर रहा है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर इन दिनों एक ऐसे बॉस की कहानी वायरल हो रही है, जो लोगों को हैरत में डाल रही है. दरअसल, चीन के अनहुई प्रोविंस के एक दफ्तर में बॉस ने नौकरी छोड़ने वाले पूर्व कर्मचारियों से दूध वाली चाय का भुगतान तक मांग लिया, इसके लिए बाकायदा कर्मचारियों को ब्रेकडाउन भेजा गया है, ठीक उसी तरह जिस तरह एचआर जॉइनिंग के बाद सीटीसी का ब्रेकअप भेजता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

इसी दफ्तर में काम करने वाली एक लड़की ने बताया कि, उसके एक्स एम्प्लॉयर ने उसके साथ-साथ, उसके एक साथी कर्मचारी से दूध की चाय का रिफंड मांगा है. भेजे गए ब्रेकडाउन में लिखा है कि, किस कर्मचारी ने कितने कप चाय पी है, जिसकी कीमत 90 से 288 युआन यानि की करीब 1000-2900 रुपये तक है. देखा जाए तो इस हिसाब से हर कर्मचारी पर करीब 17,000 रुपये का रिफंड बन रहा है. यही वजह है कि अब यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं