विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2022

बिल्ली बड़े शौक से देखती है TV, जब कोई बदल देता है चैनल, गुस्से में करती है ऐसी हरकत - देखें Video

इस बिल्ली को टीवी देखना पसंद (Cat loves watching TV) है, लेकिन जब कोई टीवी का चैनल बदल देता है, तो बिल्ली गुस्से में क्या करती है, वो इस वीडियो में दिखाया गया है.

बिल्ली बड़े शौक से देखती है TV, जब कोई बदल देता है चैनल, गुस्से में करती है ऐसी हरकत - देखें Video
बिल्ली बड़े शौक से देखती है TV

बिल्लियां बेहद क्यूट होती हैं और शैतानियां भी करती हैं. जो लोग बिल्लियों को घर में पालते हैं, उन्हें उनकी सभी आदतों के बारे में पता होता है. वो कब शांत होती हैं और कब शैतानी करती हैं उन्हें सब पता होता है. सोशल मीडिया पर अक्सर क्यूट बिल्लियों के वीडियो वायरल (Cat Cute Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखना लोग बहुत पसंद करते हैं. सोशल मीडिया पर अब एक बिल्ली का मजेदार वीडियो वायरल (Cat Funny Video Viral) हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई इस बिल्ली का फैन हो जाएगा. इस बिल्ली को टीवी देखना पसंद (Cat loves watching TV) है, लेकिन जब कोई टीवी का चैनल बदल देता है, तो बिल्ली गुस्से में क्या करती है, वो इस वीडियो में दिखाया गया है.

वीडियो में माइलो नाम की एक बिल्ली आराम से सोफे पर बैठे हुए टीवी देखती नजर आ रही है. लेकिन जब कोई टीवी का चैनल बदल देता है तो बिल्ली टीवी के सामने जाकर खड़ी हो जाती है. फिर वो अपने मालिकों को देखती है और चैनल के वापस बदलने का इंतजार कर रही हैं. अगर वे चैनल नहीं बदलते हैं, तो बिल्ली गुस्साकर टीवी के पीछे चली जाती है और उसे बंद कर देती है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "वह जानती है कि उसने क्या किया."  और फिर घूरने लगती है.

देखें Video:

वीडियो को 30 जनवरी को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था और अब तक इसे 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया, "उसने आपको चेतावनी दी, फिर उसे सख्त कदम उठाना पड़ा." दूसरे ने लिखा, “आप उसके घर में रह रहे हैं.”

'कच्चा बादाम' के बाद अब अमरूद विक्रेता का गीत हुआ वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cat Loves Watching TV, Funny Viral Video, Cat Cute Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com