विज्ञापन

जज्बे को सलाम, पैर से ड्राइविंग और पेंटिंग करती हैं ये पैरा ताइक्वांडो चैंपियन

जिंदगी में हौसला मजबूत हो तो कोई भी शारीरिक कमी आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती. सर्बिया की रहने वाली पैरा ताइक्वांडो चैंपियन और आर्टिस्ट देजाना बाको इसका जीता-जागता उदाहरण हैं. इन दिनों इंटरनेट पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

जज्बे को सलाम, पैर से ड्राइविंग और पेंटिंग करती हैं ये पैरा ताइक्वांडो चैंपियन
पैरा ताइक्वांडो चैंपियन देजाना बाको की इंस्पायरिंग कहानी, पैर से पेंटिंग और ड्राइविंग का वीडियो वायरल

सर्बिया की रहने वाली देजाना बाको (Dejana Backo) जन्म से ही फिजिकली चैलेंज्ड रहीं. उम्र बढ़ने के साथ उन्होंने अपनी कमी को ही अपनी ढाल बना लिया. उन्होंने अपने पैरों को इस कदर ट्रेन किया कि आज वे आम इंसानों से भी ज्यादा मुस्तैदी से हर काम कर लेती हैं. इंटरनेट पर उन्हें लोग 'गर्ल विद विंग्स' यानी पंखों वाली लड़की के नाम से पहचानते हैं. वो अपने पैरों से गाड़ी चलाने से लेकर पेंटिंग बनाने तक का हर काम बेहद आसानी से कर लेती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

पैर से चलाती हैं कार और बनाती हैं पेंटिंग

हाल ही में सामने आए एक वीडियो में देजाना को अपने घर से कार निकालकर सड़क पर चलाते हुए देखा जा सकता है. वो एक पैर से स्टेयरिंग संभालती हैं तो दूसरे पैर से एक्सीलेटर और ब्रेक का इस्तेमाल करती हैं. इतना ही नहीं, वो अपने पैरों की उंगलियों से ब्रश पकड़कर इतनी शानदार पेंटिंग्स बनाती हैं कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं.

ये भी देखें-निकाय चुनाव में 102 साल की महिला वोटर, 50 वीं बार किया मतदान

वर्ल्ड चैंपियन से लेकर मां बनने तक का सफर

देजाना केवल एक बेहतरीन पेंटर ही नहीं हैं, बल्कि वे 2019 में पैरा ताइक्वांडो वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं. इसके अलावा वो तीरंदाजी में भी अपना लोहा मनवा चुकी हैं. फरवरी 2023 में वो एक प्यारी सी बच्ची की मां बनीं और अपने बच्चे की देखभाल के साथ-साथ अपनी आर्ट वर्कशॉप भी खुद संभालती हैं.

ये भी पढ़ें:-ग्रेटर नोएडा में ऑनलाइन फ्रॉड का नया मामला, गैजेट मंगवाया तो डिब्बे में निकला गोबर
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Feet, Taekwondo Champion, Inspiring, Success Story, Inspiration Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com