विज्ञापन

अब इंसानों को भी तरोताजा रखने वाला आ गया फ्रिज, जानें इसकी खूबियां और कीमत

जापान में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और बढ़ते तापमान से लोगों को राहत देने के लिए एक जापानी कंपनी ने बेहद अनोखा कूलिंग डिवाइस पेश किया है. यह पोर्टेबल डिवाइस किसी भी व्यक्ति को भीषण गर्मी में तुरंत ठंडा करने की क्षमता रखता है. जानिए कैसे काम करता है यह इंसानी फ्रिज.

अब इंसानों को भी तरोताजा रखने वाला आ गया फ्रिज,  जानें इसकी खूबियां और कीमत
 Human Refrigerator Dohiemon Box: भीषण गर्मी से राहत देगा 'ह्यूमन फ्रिज', जापानी कंपनी ने लॉन्च किया अनोखा 'डोहिमॉन बॉक्स'
NDTV

Heat wave in Japan: जापान की एक खोज इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और माना जा रहा है कि आने वाले समय में ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए ऐसे पोर्टेबल कूलिंग बॉक्स एक गेम चेंजर साबित हो सकते हैं. दरअसल, गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप और बढ़ता तापमान लोगों का जीना मुहाल कर देती है. ऐसे में पंखे और एसी भी कई बार बेअसर साबित होने लगते हैं. इसी भीषण गर्मी से लोगों को राहत देने के लिए जापान की ट्रुस्को (Trusco) कंपनी ने तकनीक का एक नायाब नमूना पेश किया है.

दरअसल, कंपनी ने इंसानों को ठंडा रखने के लिए खास 'ह्यूमनसाइज़ फ्रिज' (Humansized refrigerator) विकसित किया है, जिसे 'डोहिमॉन बॉक्स' (Dohiemon Box) नाम दिया गया है. यह अनोखा कूलिंग बॉक्स इंसान के आकार का है, जो कड़ाके की धूप से आए व्यक्ति को कुछ ही मिनटों में शरीर के तापमान को नियंत्रित कर राहत पहुंचाता है.

'डोहिमॉन बॉक्स' की मुख्य विशेषताएं 

इंसानी शरीर को ध्यान में रखकर बनाए गए इस 'ह्यूमन फ्रिज' में कई हाईटेक फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे बेहद खास बनाते हैं.  यह स्पेशल बॉक्स भीषण गर्मी के दौरान किसी भी व्यक्ति के शरीर के तापमान को तेजी से घटाकर 15°C तक ले आता है, जिससे लू (Heatwave) और हीट स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है. इस बॉक्स का इस्तेमाल करना जेब पर बिल्कुल भी भारी नहीं पड़ता. कंपनी के मुताबिक इसके संचालन का खर्च महज लगभग ₹9.5 प्रति घंटा आता है. इसके साथ ही यह एक पोर्टेबल डिजाइन में आता है, जिसका उपयोग घरों और दफ्तरों के अंदर (Indoors) के साथ-साथ आउटडोर इवेंट्स, स्पॉट्स और फील्ड में काम करने वाले लोगों के लिए आसानी से किया जा सकता है.

ओवरकूलिंग से बचाव के लिए है सेफ्टी फीचर्स

किसी भी कूलिंग डिवाइस का ज्यादा इस्तेमाल सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए कंपनी ने सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा है. बहुत ज्यादा ठंडक (Overcooling) से इंसानी शरीर को बचाने के लिए इसमें स्मार्ट 'ऑटो शट ऑफ' टाइमर लगाया गया है, जो लगातार 20 मिनट के इस्तेमाल के बाद अपने आप बंद हो जाता है, ताकि व्यक्ति का बॉडी टेम्परेचर जरूरत से ज्यादा नीचे न गिरे.

यह भी पढ़ें- मोबाइल खो या चोरी हो जाए तो सबसे पहले करें ये 5 काम;  कानूनी मुसीबत से बचाएंगे ये जरूरी स्टेप्स

यह भी पढ़ें- Road Rules: सड़क पर बनी इन लाइनों का जान लें मतलब, वरना जाना पड़ सकता है जेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Heat Wave, Japan, New Invention, Innovation, Trusco
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com