विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2023

इस फोटो में लिखा है 'LARGE', लोगों को नहीं आ रहा नज़र, हर्ष गोयनका ने दिया चैलेंज, क्या 10 सेकंड में ढूंढ लेंगे आप?

इस तस्वीर को बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने ट्विटर पर शेयर किया है. फोटो को साथ उन्होंने लोगों को चैलेंज दिया है.

इस फोटो में लिखा है 'LARGE', लोगों को नहीं आ रहा नज़र, हर्ष गोयनका ने दिया चैलेंज, क्या 10 सेकंड में ढूंढ लेंगे आप?
इस फोटो में लिखा है 'LARGE', लोगों को नहीं आ रहा नज़र, हर्ष गोयनका ने दिया चैलेंज

ऑप्टिकल एल्यूज़न (Optical Illusion) हों या फिर दिमाग को नचा देने वाली पहेली, अगर एक बार इन्हें सॉल्व करने बैठ गए तो जब तक वो हल न हो जाए, उठने का मन नहीं करता. वैसे ये सिर्फ समय काटने का साधन ही नहीं हैं बल्कि इससे ये भी पता चलता है कि आपका माइंड कितना शार्प है. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी Brain Teaser और ऑप्टिकल एल्यूज़न तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, जिनमें कई बार तस्वीरों में कुछ ढूंढ निकालना होता है तो कभी गणित के नंबर्स उलझा देते हैं. इस बार जो पहेली वायरल हो रही है, उसमें अंग्रेज़ी का एक शब्द ढूंढने का चैलेंज दिया गया है. 

इस तस्वीर को बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने ट्विटर पर शेयर किया है. फोटो को साथ उन्होंने लोगों को चैलेंज दिया है. उन्होंने लिखा- आइए देखें कि क्या आप 10 सेकंड में 'LARGE' की स्पेलिंग सही तरीके से खोज सकते हैं. इस ऑप्टिकल एल्यूज़न में एक ही स्पेलिंग को इतनी तरह से लिखा गया है कि इनके बीच एक खास शब्द ‘LARGE'को ढूंढने में काफी दिक्कत हो रही है. इस शब्द को 10 सेकेंड में ढूंढ निकालने वाले खुद को जीनियस मान सकते हैं. इस पहेली को सुलझाने में आपको निश्चित तौर पर मज़ा आएगा.

इस पहेली में हरे रंग के बैकग्राउंड पर काले लेटर्स से कुछ शब्द लिखे गए हैं. इन सबमें कुल 5 लेटर्स को ही गलत तरीके से कई बार लिखा गया है. आपको इनके बीच से ‘LARGE' नाम के शब्द को ढूंढना है. इस काम के लिए आपको 10 सेकंड का वक्त दिया गया है. जो लोग सही शब्द तक वक्त से पहले ही पहुंच गए हैं, उनको बहुत-बहुत बधाई लेकिन जिन्होंने वक्त से थोड़ा ज्यादा समय लिया है और शब्द ढूंढ निकाला है, उनकी भी नज़रें तेज़ कही जाएंगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Can You Find, Can You Spot, Harsh Goenka, Can You Spot The Word
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com